ब्रश करने के बाद भी आती है मुंह से बदबू? जानिए नेचुरल उपाय जो सांसों को रखें फ्रेश

क्या आप भी सांस की बदबू आने की समस्या से परेशान हैं? आइए जानते हैं घर बैठे आप कैसे आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं?

Mouth Smell

मुंह से बदबू की समस्या कैसे दूर करें?

मुंह से बदबू आना एक ऐसी परेशानी है, जो किसी को भी असहज कर सकती है. कई बार नियमित ब्रश करने के बाद भी सांसों में ताजगी नहीं रहती. इस वजह से लोगों को ऑफिस, दोस्तों या परिवार के बीच बोलने में झिझक महसूस होती है. ज्यादातर लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह समस्या ओरल हेल्थ के साथ-साथ शरीर के अंदर चल रहे असंतुलन की ओर भी इशारा करती है. आइए जानते हैं कैसे आप नेचुरली इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर मुंह से बदबू क्यों आती है?

मुंह की बदबू के पीछे कई वजहें हो सकती हैं. इनमें दांतों और मसूड़ों की ठीक से सफाई न होना, जीभ पर बैक्टीरिया की परत जमना, मुंह का बार-बार सूखना और पाचन से जुड़ी समस्याएं आदि. इसके अलावा पायरिया, मसूड़ों की सूजन और लंबे समय तक बनी रहने वाली बदबू डायबिटीज, लिवर या किडनी से जुड़ी दिक्कतों का संकेत भी हो सकती है. इसलिए इस समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए.

आयुर्वेदिक तरीके से कैसे ठीक करे यह समस्या?

आयुर्वेद के अनुसार, मुंह की बदबू सिर्फ दांतों की समस्या नहीं बल्कि शरीर के अंदर जमा गंदगी और असंतुलन का नतीजा होती है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय अपनाकर सांसों की इस बदबू को जड़ से खत्म किया जा सकता है. इन उपायों से न सिर्फ मुंह साफ रहता है, बल्कि मसूड़े मजबूत होते हैं और पायरिया का खतरा भी कम होता है. अच्छी बात यह है कि ये नुस्खे घर में आसानी से मिल जाते हैं.

विज्ञापन

मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के आसान उपाय

  • रोज 1–2 हल्की भुनी लौंग चबाएं, इससे बैक्टीरिया खत्म होते हैं और बदबू से राहत मिलती है.
  • खाने के बाद ताजा हरा धनिया या सौंफ चबाने की आदत डालें.
  • पुदीने के पानी से दिन में दो बार कुल्ला करें.
  • सरसों के तेल और नमक से मसूड़ों की हल्की मालिश करें.
  • विटामिन C से भरपूर फल जैसे नींबू, संतरा और अंगूर खाना शुरू करें.
  • इसी के साथ दिनभर पर्याप्त पानी पिएं ताकि मुंह सूखा न रहे और जीभ की सफाई रोज करें.

यह भी पढ़ें: दुनिया के इस कोने में 4 महीने तक नहीं होती सुबह, आधी रात को लगता है मेला!

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ