दुनिया के इस कोने में 4 महीने तक नहीं होती सुबह, आधी रात को लगता है मेला!

Mysterious Places In World: दुनिया में कई ऐसी अनोखी जगहें हैं, जहां के बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है. आपने ऐसी जगह के बारे में सुना होगा जहां सूरज सबसे पहले निकलता है और डूबता है. लेकिन क्या आप जानते हैं उस रहस्यमयी जगह के बारे में, जहां महीनों तक लोग सूरज नहीं देख पाते हैं?

Norway Polar Night

दुनिया के इस कोने में महीनों तक नहीं निकलता सूरज.

दुनिया के हर कोने में सूरज की रोशनी पहुंचती है, लेकिन एक कोना ऐसा भी है, जहां सूरज एक या दो दिन के लिए नहीं बल्कि 4 महीनों के लिए गायब हो जाता है. आपको सुनकर शॉक लग सकता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है. हमारी जिंदगी में सूरज के उगने से दिन की शुरुआत होती है, लेकिन जिस जगह की हम इस स्टोरी में बात करेंगे, वहां लोग रात में ही दिन का मजा लेते हैं और कई महीनों तक घड़ियों को भी देखना छोड़ देते हैं. आइए जानते हैं इस खास स्थान के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां महीनों तक नहीं निकलता सूरज?

ये रहस्यमयी जगह का नाम नॉर्वे है. यह देश दुनिया की उन रहस्यमयी जगहों में से एक है, जहां साल के कुछ महीनों तक सूरज दिखाई ही नहीं देता. आर्कटिक सर्कल के अंदर स्थित नॉर्वे के कुछ इलाकों में सर्दियों के दौरान पोलर नाइट (Polar Nights) होती है, जिसमें हफ्तों और कभी-कभी महीनों तक सूरज नहीं निकलता. दिन न होने के कारण यहां जिंदगी रुक नहीं जाती है, बल्कि सामान्य रूप से चलती रहती है.

लोग आधी रात में भी मेलों, फेस्टिवल्स और रोशनी से जगमगाते बाजारों का आनंद लेते हैं, जो इस जगह को और भी अनोखा बना देता है. इस वक्त को इंजॉय करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, और ‘स्नोमोबाइल’ (Snowmobile) पर सवार होकर मीलों दूर नीली बर्फ की वादियों में ‘नॉर्दर्न लाइट्स’ (Northern Lights) देखने निकलते हैं.

विज्ञापन

महीनों तक नहीं डूबता सूरज

इतना ही नहीं, जब यहां सूरज निकल आता है, तो महीनों तक रात का अता-पता नहीं रहता है. यही कारण है कि नॉर्वे को पूरी दुनिया में Midnight Sun यानी आधी रात के सूरज की धरती कहा जाता है. यहां हर साल मई से जुलाई तक करीब 76 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता. सूरज क्षितिज के पास ही घूमता रहता है और पूरी तरह से नीचे नहीं जाता. इसी वजह से आधी रात में भी आसमान में उजाला बना रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ