Break Up Ke Baad Move On Karna: प्यार में दिल हार जाना अब बहुत आम हो गया है. अब लोग ब्रेकअप के बाद खुद को संभाल लेते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए ऐसा करना मुश्किल हो जाता है. ब्रेकअप किसी भी इंसान के लिए आसान नहीं होता. यह सिर्फ एक रिश्ता खत्म होने की बात नहीं होती, बल्कि एक इमोशन होता है जिससे जुड़ी यादें, उम्मीदें और भावनाएं भी टूट जाती हैं. ऐसे समय में खुद को संभालना और धीरे-धीरे आगे बढ़ना बेहद जरूरी होता है. अगर आप भी ब्रेकअप के दर्द से गुजर रहे हैं तो घबराएं नहीं. हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से खुद से प्यार करना काफी आसान हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें- पूरे 60 दिनों तक चलेगा प्याज का स्टॉक, बस प्याज स्टोर करते वक्त करें ये छोटे-मोटे काम
ब्रेकअप के बाद कैसे करें हील? | Move on Tips After Break Up
अपनी भावनाओं को दबाने की कोशिश ना करें- ब्रेकअप के बाद दुख, गुस्सा, अकेलापन या खालीपन महसूस होना बिल्कुल नॉर्मल है. कई लोग इन भावनाओं को दबाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. आप रोएं और दिल शांत करें.
खुद को दोष देना बंद करें- रिश्ता टूटने के बाद अक्सर लोग खुद को ही दोषी मानने लगते हैं. आप ऐसा ना करें सोचें ये ऊपर वाले की मर्जी से हुआ है. खुद को बार-बार दोष देना आपकी आगे बढ़ने की क्षमता को रोक सकता है.
एक्स से दूरी बनाना जरूरी- अगर ब्रेकअप हो चुका है तो कोशिश करें अपनी एक्स को तुरंत भूल जाएं. बार-बार अपने एक्स का सोशल मीडिया देखना या उनसे बात करने की कोशिश करना आपको आगे नहीं बढ़ने देगा.
खुद के साथ वक्त बिताएं- अब यह समय है जब आप अपने बारे में सोच सकते हैं. अपनी पसंदीदा चीजें करें जैसे म्यूजिक सुनना, किताब पढ़ना, वॉक पर जाना या कोई नया हॉबी अपनाना.
पुरानी यादों से धीरे-धीरे बाहर आएं- पुरानी तस्वीरें, चैट्स और गिफ्ट्स आपको बार-बार अतीत में ले जाते हैं. इन्हें तुरंत हटाना जरूरी नहीं, लेकिन धीरे-धीरे से दूरी बनाना जरूरी है.
हीलिंग पर ध्यान दें- हीलिंग एक प्रक्रिया है, जो समय लेती है. आप एक दिन में सब कुछ भूल नहीं सकते. इसलिए खुद पर दबाव ना डालें कि आपको जल्दी मूव ऑन करना है. हर दिन थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ना ही सबसे बड़ी जीत है.
इसे भी पढ़ें- Eid Ul Fitr 2026: सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखाई देगा ईद का चांद? जानिए क्या है इसके पीछे की असल वजह
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
12 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
14 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
20 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
21 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
22 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines