Breakfast Recipe: नाश्ते में क्या बनाया जाए? ये हर दिन का सवाल रहता है। खुद को अपने परिवार के सदस्यों को खुश करने के लिए हम चाहते हैं कि ऐसा कुछ ब्रेकफास्ट (Protein Rich Breakfast Recipe) में बनाएं जिससें सभी का मूड पूरे दिन अच्छा बना रहे हैं। साथ ही सेहत पर भी बुरा असर ना पड़े।
अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं तो आइए आपको प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट बताते हैं जिससे पूरे दिन एक्टीव फील हो सकता है। आज हम आपके लिए पनीर कटलेट की आसान रेसिपी (Paneer Cutlet Easy Recipe) लेकर आए हैं, आइए जानते हैं।
Paneer Cutlet Recipe Ingredients in Hindi
- दो कप- पनीर क्रम्बल
- एक आलू उबला हुआ
- 2 चम्मच कटा प्याज
- 2 टेबलस्पून गाजर (कद्दूकस)
- दो कटी हुई हरी मिर्च
- 1/2 टी स्पून अदरक का पेस्ट
- 1/2 टी स्पून अमचूर
- 1/4 टी स्पून गरम मसाला
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया
- 1/4 कप कॉर्न फ्लोर
- 1/4 टी स्पून काली मिर्च कुटी
- 2 टेबलस्पून मैदा
- 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर
- 1 कप ब्रेड का चूरा
- तेल तलने के लिए
- नमक स्वादानुसार
Paneer Cutlet Recipe in Hindi
सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें पनीर को मैश कर लें। इसमें एक उबला आलू भी मिक्स कर लें। इसमें कटा हुईं सब्जियां जैसे- प्याज, हरी मिर्च, हर धनिया, कद्दूकस गाजर आदि मिक्स कर लें। इसमें अब अदरक का पेस्ट, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और गरम मसाला डालकर मिक्स कर लें।
इसके बाद 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिक्स करके एक नरम स्टफिंग तैयार कर लें। आप चाहें तो इसमें जरूरत के मुताबिक कॉर्न फ्लोर कम या ज्यादा डाल सकते हैं। इसके बाद एक और बर्तन लें और उसमें मैदा, कॉर्न फ्लोर, काली मिर्च, नमक स्वादानुसार और 1/4 कप पानी डालकर मिक्स करके घोल बनाने लें।
अब आपको अपने हाथ की हथेली पर हल्का तेल लगाकर चिकना करना है। इसके बाद तैयार मिश्रण को हाथों में लेकर कटलेट की तरह शेप दें। इसके बाद मैदे वाले घोले में डिप करके ब्रेडक्रम (ब्रेड को मिक्सी में पीसकर तैयार करें) में लगाएं। अच्छी तरह से ब्रेड के चूरे में जब कटलेट लपेट लेंगे तो इसे फ्राई कर लें। इस तरह से सारे पनीर कटलेट को डीप फ्राई कर लें। आप इसे चाय या कॉफी के साथ सर्व कर सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
7 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
22 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
2 days agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines