Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
How To Make Dry Fruit Christmas Cake: क्रिसमस का नाम सुनते ही हमारे मन में सबसे पहले क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉस और क्रिसमस केक आ जाता है। इस खास दिन पर केक की बात ना हो ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता। आपने क्या इस क्रिसमस पर कुछ प्लान किया है, अगर नहीं तो कोई बात नहीं आज हम आपको बताएंगे क्रिसमस केक बनाने की एक आसान और बेहद टेस्टी रेसिपी। यकीन मानिए आप को बिल्कुल फर्क नजर नहीं आएगा कि यह बिना ओवन में बना केक है। यहां आप देख सकते हैं, बिना ओवन का बना खूबसूरत और स्वादिष्ट केक बनाने का आसान तरीका।
अमूल बटर-85 ग्राम
मिठाई मेड (मिल्कमेड)-160 ग्राम
मैदा-130 ग्राम
बेकिंग पाउडर-आधा चम्मच
मीठा सोडा-एक चौथाई चम्मच
चीनी-200 ग्राम
पानी-600मिली लीटर
किसमिस-100 ग्राम
काजू-100 ग्राम
रेड टूटी फ्रूटी चेरी-100 ग्राम
ग्रीन टूटी फ्रूटी चेरी-100 ग्राम
Leftover Roti Recipe: रात की बची रोटी की ये है स्वादिष्ट और आसान रेसिपी, जानिए…
क्रिसमस केक बनाने के लिए सबसे पहले कैरेमल सिरप तैयार करना होगा।
1. इसके लिए आपको एक नॉन स्टिक कढ़ाई में लो फ्लेम में चीनी डालकर तब तक चलाते रहना होगा जब तक चीनी का कलर भूरा ना हो जाए और लिक्विड फॉर्म में आ जाए।
2. अब आपको इस कढ़ाई में थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाना होगा।
3. एक बार पानी और चीनी मिक्स हो जाए उसके बाद इसमें किसमिस, काजू, रेड और ग्रीन चेरी के टूकड़े डालकर 5 मिनट तक उबलने छोड़ दें और गैस बंद कर दें।
तैयार होने वाला मिक्सचर का स्वाद कैरेमल फ्लेवर का हो जाएगा।
केक बनाने के एक बॉल लिए एक बॉल में बटर और मिल्कमेड मिक्स कर 5 से 10 मिनट तक मिलाए। फिर इसमें बेकिंग पाउडर, मीठा, सोडा और मैदा मिक्स करें। अब इसमें कैरमेल सिरप का तैयार मिक्सचर डाल दें। केक का सांचां लें और इसे तेल से कोट करें और बटर पेपर से अंदर के किनारों को कवर कर दें। अब इसमें सारा मिक्सचर डाल दें और ओवन में 160 डिग्री पर 25 मिनट तक केक को बेक होने दें। केक को चैक करने के लिये चाकू या कोई स्टील पतली सी रोड केक के अन्दर डालकर देखिये, अगर ये रोड क्लीन निकलती है तब केक पूरी तरह से बेक हो गया है, अगर मिश्रण रोड से चिपक कर निकल रहा है तब केक पूरी तरह से बेक नहीं हुआ है, केक अभी और बेक करने की आवश्यकता है।
केक बेक हो गया केक को ओवन से बाहर निकाल कर 10 मिनिट तक ठंडा होने दीजिये और इसके बाद कन्टेनर के किनारे से चाकू की सहायता से अलग कर लीजिये और केक को बाहर निकाल लीजिये, केक के ऊपर ग्लेज्ड चैरी काट कर लगा दीजिये। बहुत ही अच्छा क्रिसमस केक बनकर तैयार है। केक को ठंडा होने के बाद सर्व कीजिये, और बचे हुये केक को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये। क्रिसमस केक को फ्रिज में रखकर 1 माह तक खाया जा सकता है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।