Breakfast Recipe: सुबह चाय के साथ कुछ हल्का लेकिन कुरकुरा खाने का मन होने लगता है. ऐसे में लोगों का मनपसंद विकल्प होता है ब्रेड रोल, लेकिन कभी घर में ब्रेड न होने की वजह से ब्रेड रोल खाने का प्लान कैंसल हो जाता है या फिर कभी-कभी एक जैसा ब्रेड रोल खाकर बोरियत भी होने लगती है. ऐसे में अगर आपके मनपसंद कुरकुरे ब्रेड रोल बिना ब्रेड के ही बन जाएं तो? आइए जानते हैं ऐसी ही एक रेसिपी, जिसमें सिर्फ दो किचन इंग्रेडिएंट्स की मदद से ही बिना ब्रेड के कुरकुरे रोल बनाए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – घर में पड़ी लौकी से बनाएं 3 लाजवाब नाश्ते, बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे
रोल बनाने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?
स्टफिंग ऐसे बनाएं
उबले आलू- 4 (इन्हें उबालकर ठंडा कर लीजिए)
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला या अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच
नमक- स्वाद के अनुसार
हरी मिर्च- 2-3 (दरदरी कुटी हुई)
अदरक- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
प्याज- 1 मीडियम साइज, बारीक कटा (ऑप्शनल)
शेजवान सॉस- 1 बड़ा चम्मच (ऑप्शनल)
चीज स्लाइस- कुछ छोटे टुकड़े (ऑप्शनल)
बाहरी लेयर
मोटा पोहा- 2 कप
बेसन- 4-5 बड़े चम्मच
नमक- स्वाद के अनुसार
पानी- जरूरत के हिसाब से
कैसे बनेंगे कुरकुरे रोल
- सबसे पहले एक बाउल लेकर उसमें ठंडे उबले आलू मैश कर लें.
- आलू अच्छे से मैश करने के बाद इसमें सभी मसाले- मिर्च, नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला, अदरक, हरी मिर्च, प्याज और शेजवान सॉस डालकर मिक्स कर लें.
- इसके बाद इस मिश्रण के छोटे अंडे जैसे आकार के रोल बना लें. अगर आप चाहते हैं कि चीजी रोल बनें तो बीच में चीज रखकर अच्छी तरह बंद कर दें.
- इसके बाद पोहे को छलनी में डालकर 2-3 बार पानी से धो लें और कुछ देर के लिए उसे छलनी में ही छोड़ दीजिए ताकि वो सॉफ्ट हो जाएं.
- पोहे के नरम होने के बाद अच्छी तरह हाथों की मदद से मसल लें.
- इस मसले हुए पोहे में बेसन और नमक मिलाकर आटे की तरह गूंधकर मुलायम डो तैयार कर लें. जरूरत पड़ने पर आप इसमें पानी या बेसन अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं.
- इसके बाद पोहे के आटे से थोड़ा सा हिस्सा लेकर अपनी हथेली पर फैला लें और इसके बीच में आलू की स्टफिंग रख दें.
- अब इसे चारों ओर से बंद करके इसे रोल का शेप दे दें. किनारों को अच्छी तरह से सील कर दें ताकि स्टफिंग बाहर न निकले.
अपनी पसंद के अनुसार चुनें पकाने का तरीका
शैलो फ्राई – रोल को शैलो फ्राई करने के लिए पैन में थोड़ा सा ही तेल डालकर मीडियम फ्लेम पर सेंक लें. कम तेल में रोल बहुत क्रिस्पी बनते हैं.
अप्पे पैन – अगर आप हेल्दी रोल बनाना चाहते हैं तो अप्पे पैन को ग्रीस करके रोल्स को मीडियम फ्लेम पर सेंक लें.
एयर फ्रायर – अगर आप और भी हेल्दी विकल्प चाहते हैं तो आप एयर फ्रायर को 180°C पर 5 मिनट प्रीहीट करके रोल्स को 8 से 10 मिनट के लिए एयर फ्राई करके खा सकते हैं.
ये छोटी-छोटी टिप्स बनाएंगी रोल को परफेक्ट
- ध्यान रहे कि स्टफिंग बनाने के लिए ठंडे आलू ही इस्तेमाल करें ताकि स्टफिंग गीली न हो.
- पोहे को बहुत देर तक पानी में न भिगोएं, बस उन्हें नरम होने तक के लिए भिगोएं.
- रोल बनाते समय रोल की बाहर की लेयर को मोटा न रखें वरना रोल क्रिस्पी नहीं बनेंगे.
- अगर आप चीज भरकर रोल बना रहे हैं तो रोल को अच्छी तरह सील करें ताकि तलते समय चीज बाहर न आए.
यह भी पढ़ें – बासी होने के बाद और भी लाजवाब लगती हैं ये 5 भारतीय डिशेज, टेस्ट करके आप भी हो जाएंगे फैन
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
4 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
9 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
14 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines