Breakfast Recipe: आलू मसाला पूड़ी खाकर हर कोई करेगा आपकी तारीफ! ये है रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Breakfast Recipe: कुछ स्पेशल दिन या वीकेंड पर हम सभी अपने घर में कुछ ना कुछ खास बनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी कुछ खास बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हर दिन की तरह सिंपल पूड़ी बनाएं की बजाएं मसालेदार आलू की पूरियां (Aloo Masala Puri) ट्राई कर सकते हैं।
छोले या सब्जी के साथ आप मसाला पूड़ियां बना सकते हैं। इसका स्वाद चखकर हर कोई आपकी तारीफ करता थकेगा नहीं। आइए आलू मसाला पूड़ी रेसिपी जानते हैं।
और पढ़िए – Moong Dal Chilla Recipe: मिनटों में बनाएं हेल्दी मूंग दाल चिल्ला रेसिपी, जानिए
सबसे पहले एक बाउल में आटा और सूजी को मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें उबले हुए आलू को कद्दूकस करके डालें। मसाले के लिए इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग, नमक, अजवाइन, बारीक कटा अदरक और हरा धनिया सभी को मिक्स कर लें। अब सभी को मिलाने के बाद हल्का सा तेल और गर्म पानी मिलाकर आटा गूंद लें। पूड़ी के लिए आटा गूंदने के बाद इसे करीब 15 मिनट के लिए ढक्कर छोड़ दें।
इसके बाद आटे की लोइयां बना लें और गैस पर कढ़ाही को गर्म कर लें के लिए रख दें। इसमें तेल को डालकर गर्म कर लें। इसके बाद पूरियां बेलकर तेल में तल लें। इस तरह से मसालेदार आलू की पूरियां बनकर तैयार हो जाएंगी। आप छोले या दूसरी सब्जी के साथ इसका स्वाद चख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: