Moong Dal Chilla Recipe: मिनटों में बनाएं हेल्दी मूंग दाल चिल्ला रेसिपी, जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Moong Dal Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में अगर कुछ हेल्दी खाया जाए तो पूरे दिन हम एनर्जेटिक फील कर सकते हैं। इसलिए दिन की शुरुआत का सबसे पहला खानपान बहुत खास माना जाता है। वहीं, अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं या फिर वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो मूंग दाल का चीला ट्राई कर सकते हैं।
मूंग दाल का चीला सेहत के साथ-साथ वजन कम करने के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। आइए आपको मूंग दाल चीला की रेसिपी बताते हैं।
मूंग दाल का चीला बनाने के लिए इसे आपको रातभर भिगोकर रखना होगा। सुबह फिर इसे बना सकते हैं। कम से कम पांच से छह घंटे तक मूंग दाल को भिगोने के बाद इसे बनाया जा सकता है।
मूंग दाल का चीला बनाने के लिए भिगी हुई दाल को अच्छे से वॉश कर लें। इसके बाद इसे मिक्सी में अच्छे से पीसकर एक पेस्ट तैयाार कर लें। अब एक बाउल में पेस्ट को डालकर रखें। इसमें हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती, बारीक कटी प्याज, टमाटर और दो कटोरी के करीब बेसन डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक मिलाकर पेस्ट को तैयार कर लें। इस तरह से चीला बनाने के लिए एक मिश्रण तैयार हो जाएगा।
अब गैस पर तवा रखकर गर्म कर लें। इसमें हल्का सा तेल लगा दें। अब एक किसी कटोरी या चम्मचे की मदद से घोल को लेकर तवे पर गोल आकार में डालें। इसके बाद दोनों तरफ से चीला को लाल होने तक सेक लें। इस तरह से मूंग की दाल का चीला बनकर तैयार हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: