Breakfast Recipe Hindi: सुबह का समय अक्सर जल्दीबाजी और काम की तैयारी में निकल जाता है, ऐसे में कई लोग नाश्ता छोड़ देते हैं या कुछ भी हल्का-फुल्का खा लेते हैं. लेकिन अगर आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हैं तो पौष्टिक नाश्ता बेहद जरूरी होता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा किया खाया जाए, जिसे बनाना भी आसान हो और स्वाद भी एक दम शानदार हो, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो. ऐसे में मूंग दाल चीला एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि शरीर को जरूरी प्रोटीन और पोषक तत्व भी देता है. मूंग दाल में मौजूद फाइबर और विटामिन्स पाचन को सुधारते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं. इस नाश्ते की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती और कम वक्त में तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं ये स्वादिष्ट नाश्ता?
यह भी पढ़ें: पिंपल्स हटाने के लिए लगाएं नीम के पत्तों से बने ये 7 फेस पैक्स, चेहरा निखर जाएगा आपका
मूंग दाल चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
मूंग दाल चीला बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती, इसके लिए आपको चाहिए;
- 1 कप पीली मूंग दाल (रातभर भिगोई हुई).
- 1 हरी मिर्च (स्वाद अनुसार).
- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक.
- ½ छोटा चम्मच जीरा.
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर.
- नमक स्वाद अनुसार.
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया.
- जरूरत अनुसार पानी.
- चीला सेंकने के लिए थोड़ा सा तेल.
मूंग दाल चीला बनाने का आसान तरीका
- मूंग दाल चीला बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई दाल को अच्छी तरह धो लें.
- इसके बाद मिक्सर में दाल, हरी मिर्च, अदरक और जीरा डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और मुलायम घोल तैयार करें.
- ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा.
- अब इसमें नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद तवा गर्म करें और उस पर हल्का तेल लगाएं और तैयार घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं.
- धीमी आंच पर इसे दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.
- अब आपका गरमा-गरम मूंग दाल चीला तैयार है, जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं. यह नाश्ता स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखता है.
यह भी पढ़ें: पेट में अल्सर होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, यहां जानिए Stomach Ulcer की पहचान कैसे होती है
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
33 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines