Bra Size Tips: किसी भी महिला के लिए परफेक्ट साइज की ब्रा खरीदना बहुत मुश्किल है. कई बार एक ही साइज की अलग-अलग ब्रा ट्रायल करने पर फिटिंग अलग लगती है और सही साइज को लेकर कंफ्यूजन बढ़ जाती है. किसी ब्रा का कप टाइट लगता है तो किसी का बैंड ढीला होता है. सही फिटिंग की ब्रा साइज को लेकर 80% महिलाएं परेशान होती रहती हैं. हालांकि, यह बहुत कॉमन बात है, जिसके बारे में शायद उन्हें खुद भी नहीं पता होता. इसलिए सही फिटिंग की ब्रा खरीदने से पहले सही फिटिंग के बारे में पता होना चाहिए, जो बहुत कम लोगों को पता है. इस लिस्ट में अगर आप भी शामिल हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है, क्योंकि यहां आपको पता चलेगा कि ब्रा का साइज कैसे नापते हैं या ब्रा का कप साइज किस तरह से पता किया जाता है.
इसे भी पढ़ें- 1 किलो अरहर की दाल में कितना पानी डालें? शेफ ने बताया कितनी सीटी में बनेगी परफेक्ट दाल
ब्रा साइज A,B,C,D और E का मतलब क्या है?
ब्रा खरीदने से पहले ब्रा साइज में A, B, C, D और E का मतलब समझना बहुत जरूरी है. बता दें कि इसमें ब्रा कप साइज ब्रेस्ट के राउंड शेप यानी उभार के साइज को नापता है. यानी यह ब्रेस्ट और अंडर ब्रेस्ट के बीच के अंतर को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं. इससे यह पता चलता है कि ब्रेस्ट कितने भरे हुए हैं और कप का साइज क्या रहेगा. अगर किसी के ब्रेस्ट बड़े हैं तो उसे D, E, और F जैसे साइज चुनने होंगे. वहीं, अगर किसी के ब्रेस्ट छोटे हैं तो उसे A,B और C जैसे साइज चुनने होंगे.
- A- छोटे ब्रेस्ट के लिए
- B- हल्के माध्यम ब्रेस्ट के लिए
- C- भरे हुए ब्रेस्ट के लिए
- D- बड़े ब्रेस्ट के लिए
- E- ज्यादा बड़े ब्रेस्ट के लिए
ब्रा साइज क्या होता है?
ब्रा साइज दो चीजों को मिलाकर बनाया जाता है, जिसमें पहला बैंड साइज और दूसरा कप साइज होता है. इसमें बैंड और कप का साइज ब्रेस्ट साइज के आधार पर तय किया जाता है, जैसे अगर आपकी ब्रा का साइज 32B है तो इसका बैंड साइज 32 और कप का साइज B होगा. इसी आधार पर ही ब्रा के सही साइज की पहचान की जाती है.
अपना कप साइज कैसे नापें?
- इसके लिए आपको एक मेजरिंग टेप चाहिए होगा.
- फिर इसे छाती के ठीक नीचे टेप को गोल घुमाकर माप लें.
- टेप ज्यादा टाइट या ढीला ना रखें. आपको अपने हिसाब से साइज लेना है.
गलत ब्रा साइज पहनने के नुकसान
- कंधों और पीठ में दर्द होना
- स्किन पर रैशेज और निशान होना
- ब्रेस्ट शेप खराब होना
- कपड़ों में फिटिंग सही ना होना
- जल्दी थकान महसूस होना
ब्रा खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
- हमेशा सही साइज के आधार पर अपने लिए ब्रा खरीदें.
- रोजाना पहनने के लिए सॉफ्ट फैब्रिक की ब्रा चुनें.
- हर 6 महीने में अपनी ब्रा बदलें और हर रोज वॉश करें.
इसे भी पढ़ें- हेलो लिप्स ब्यूटी ट्रेंड क्या है? यहां जानिए घर पर स्टेप बाय स्टेप करने का आसान तरीका
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
5 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
6 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
7 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
10 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
12 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
12 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
15 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines