क्या आप भी हैं चींटियों से परेशान? ऐसे पाएं राहत ( Image: AI/Pexels)
---विज्ञापन---
चींटियों को बहुत मेहनती जीव माना जाता है, जो कहीं से भी अपना खाना ढूंढ कर निकाल लेता है और अपने घर ले जाते हैं. लेकिन कई बार ये मेहनती जीव घर के किचन तक पहुंच जाते हैं और पूरे किचन में इनका आतंक ऐसे फैल जाता है कि यह हर जगह दिखने लगते हैं. चीनी से लेकर आटा, बिस्कुट, रोटी हर चीज में ये दिखाई देने लगते हैं और साफ करने पर दोबारा आ जाते हैं. कई बार हालात इतनी ज्यादा बिगड़ जाती है कि खाना खाते वक्त सब्जियों में भी ये दिखाई दे जाते हैं, जिससे खाना खाने का मन भी मर जाता है. ऐसे में अगर आपके भी किचन में इन चींटियों का आतंक बढ़ गया है और आप इनसे जल्दी राहत चाहते हैं, तो आइए हम आपको ऐसे आसान उपाय बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से जल्दी निकल सकते हैं.
किसी भी समस्या का समाधान जानने से पहले ये जानना भी जरूरी है कि आखिर ये समस्या पैदा कैसे हुई. अगर आप वजह समझ जाएंगे, तो आप पहले से ही ऐसे कदम उठा सकेंगे, जिनसे इनका आतंक नहीं बढ़ेगा और आपका किचन इनके अटैक से सुरक्षित रहेगा. जानकारी के अनुसार, चींटियों को खाने की गंध और छोटे-छोटे खाद्य कण अपनी ओर आकर्षित करती हैं. यानी कि जब चींटियां खाने की तलाश में निकलती हैं, तो उनको अक्सर घर में किचन के आसपास सफाई न होने के कारण खाने के कुछ छोटे कण दिख जाते हैं, जो उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं, खासतौर से चीनी, शहद, रोटी का कोई टुकड़ा या कूड़ेदान आदि. ऐसे में वह उसी जगह पर अपनी तलाश बढ़ाते हैं और उनकी ये तलाश खुले डिब्बों आदि खाने की चीजों पर पहुंच जाती है.
कैसे रखें चींटियों को अपने किचन से दूर?
खाने की मीठी चीजें, जैसे चीनी, बिस्किट, ड्राई फ्रूट्स आदि चींटियों को अपनी ओर सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं, इसलिए बेहतर रहेगा जब भी इन चीजों को निकालते वक्त कुछ गिरे, तो तुरंत उसे साफ कर दें. ऐसा नहीं किया तो उस जगह के आसपास चीटियां पहुंच जाएगी और वह हर जगह अपने खाने की तलाश शुरू कर देंगी.
अगर आपके किचन में चीटियों का आतंक ज्यादा है, तो सबसे पहले देखें कि उनके आने जाने का रास्ता कहां से है. जब आपको वह जगह मिल जाए, तो उस जगह को साबुन वाले पानी या आम क्लीनर से अच्छी तरह साफ करें. ऐसे करने से वहां मौजूद खाने की चीज और चींटियों द्वारा छोड़े गए रासायनिक निशान हट जाएंगे और दोबारा चींटिया नहीं आएंगी.
अगर आपके घर की दीवारों या दरवाजों में किसी तरह का दरार बना हुआ है, तो हो सकता है कि वहां उनका अड्डा हो. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप ऐसी जगहों की पहचान करें और उन्हें जल्दी बंद करें.
चींटियों और अन्य जीवों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप किचन को हमेशा साफ करें. खासतौर से रात सोने से पहले पूरे किचन की अच्छी से सफाई करें और कोई खाया हुई बर्तन खुला ना छोड़े.
इस बात को भी समझें
अगर आपको किचन हमेशा साफ रहता है और फिर भी चींटियां वहां दिखाई देती है, तो इस बात को जान लें कि सिर्फ खाने की चीजें ही उन्हें अपनी ओर आकर्षित नहीं करती, बल्कि पानी और नमी भी एक बड़ी वजह है. . इसलिए सिंक को इस्तेमाल करने के बाद सूखा रखें और लीकेज होने पर उसे जल्द ठीक कराएं.