असली और नकली शहद की पहचान कैसे करें? घर पर इन 5 आसान टिप्स से चेक करें
कहीं आपके घर में रखा शहद नकली तो नहीं? आइए इस स्टोरी में हम आपको बताते हैं आप कैसे कर सकते हैं असली शहद की पहचान.

शहद को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और लोग इसे वेट लॉस से लेकर स्किन केयर तक इस्तेमाल करते हैं और ये काफी लाभकारी भी है. लेकिन बाजार में आज मिलावट की शिकायतें भी सामने आने लग गई हैं. इसलिए शहद खरीदते समय उसकी क्वालिटी और पैकिंग जरूर जांचें.
क्यों जरूरी है असली और नकली की पहचान
2 / 8जरूरी है कि आप वक्त रहते चेक करें कि आपके घर में रखा शहद जिसे आप हेल्दी मान रहे हैं, वह असली है भी या नहीं. क्योंकि मिलावटी खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. हमने नीचे कुछ आसान टिप्स दिए हैं, जिन्हें अपनाकर आप असली और नकली की पहचान कर सकते हैं.
टिश्यू पेपर से करें पहचान
3 / 8इस टेस्ट के लिए टिश्यू या ब्लोटिंग पेपर पर शहद की एक बूंद डालें. अगर शहद जल्दी फैलता या पेपर उसे सोख लेता है, तो उसमें पानी हो सकता है. वहीं अगर शहद शुद्ध होगा, तो जमा रहेगा.
आग वाला टेस्ट
4 / 8कई जगह शहद की जांच के लिए रूई पर शहद लगाकर आग के पास रखने का तरीका बताया जाता है. माना जाता है कि अगर रूई में आग लग गई तो, शहद असली है, वहीं अगर रूई जलने में ज्यादा समय लेती है, तो हो सकता है कि शहद में पानी मिलाया गया है.
गर्म पानी से ऐसे करें जांच
5 / 8शहद की जांच करने के लिए सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद डालकर देखें. ऐसा में अगर यह पानी में घुल जाता है तो समझिए शहद मिलावटी है. वहीं अगर यह मोटी तार बनाता हुआ बर्तन की तली में बैठ जाता है, तो यह असली हो सकता है.
ब्रेड हो जाएगी कठोर
6 / 8ब्रेड टेस्ट की मदद से भी आप शुद्धता की पहचान कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, शुद्ध शहद ब्रेड पर डालने से वह कठोर हो जाएगी जबकि मिलावटी शहद ब्रेड पर लगाने से नरम और गीली हो जाएगी.
अंगूठे से करें जांच
7 / 8आप अंगूठे से भी शहद की जांच कर सकते हैं. इसके लिए एक बूंद शहद को उंगली के बीच रखें और इसे तार बनाने की कोशिश करें. अगर शहद शुद्ध होगा, तो मोटी तार बनेगी, वहीं अगर मिलावटी होगा, तो शहद फैलने लगेगा.
सबसे भरोसेमंद तरीका क्या है?
8 / 8शहद असली है या नहीं, इसकी पक्की जानकारी के लिए FSSAI लाइसेंस, लेबल, सामग्री, पैकिंग और भरोसेमंद ब्रांड की जानकारी देखें. जरूरत होने पर लैब टेस्ट ही सबसे सही तरीका माना जाता है. ध्यान रखें मार्केट में 100 शुद्धता का दावा करने वाले हमेशा सही नहीं होते. यह भी पढ़ें: कहीं आप नकली चीनी तो नहीं खा रहे? घर पर ऐसे करें मिलावटी शक्कर की पहचान, बेहद आसान है