Neem and Ginger Tea: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए नीम और अदरक का ऐसे करें सेवन, जानें रेसिपी और फायदे

Neem and Ginger Tea: अगर आप रोज सुबह औषधीय गुणों से भरपूर नीम और अदरक की चाय का सेवन करते हैं, तो ये आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। यहां जानें इस चाय को बनाने का तरीका।

Neem and Ginger Tea

Neem and Ginger Tea

विज्ञापन

Neem and Ginger Tea: सर्दियां आ चुकी है ऐसे में सभी को कुछ गर्म और हल्दी पीने का बहुत मन करता है। इसके लिए आप इन सर्दियों में नीम और अदरक की चाय को अपनी सुबह डाइट में शामिल कर सकते हैं। नीम और अदरक एंटीबायोटिक और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। इन दोनों का इस्तेमाल आयुर्वेदिरक औषधियों में भी किया जाता है। इस चाय का स्वाद भले ही कड़वा हो, लेकिन ये अपकी सेहद लिए काफी फायदेमंद होती है। ये आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है। खून साफ करने, बैक्टीरिया से सुरक्षा, शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने और अल्सर जैसी बीमारी में अदरक और नीम कफी फायदेमंद माने जाते हैं। नीम के पत्तों में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर को इन्फेक्शन से बचाता है और स्किन संबंधी कई समस्याएं भी दूर रहती है। आइए जानते हैं इस चाय को बनाने के तरीके…

सामग्री

1. 1 कप पानी

Advertisment

2. 3-4 नीम के पत्ते

3. 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस

4. 1 बड़ा चम्मच अदरक (कटा हुआ)

विज्ञापन

5. स्वादानुसार शहद

विज्ञापन

इस चाय को बनाने की विधि

1. सबसे पहले पानी को गर्म करें, इसके बाद इसमें नीम के पत्तों और अदरक को डालें।

2.अब इसे 2 से 3 मिनट तक और उबालें।

विज्ञापन

3. अच्छे सेउबालने के बाद इसे एक कप में छान लें और नींबू का रस और शहद डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

4.इस चाय को गर्म-गर्म ही पिएं।

विज्ञापन

इन तरीको से भी कर सकते हैं नीम का इस्तेमाल

आंखों के लिए फायदेमंद- नीम आखों से जुड़ी समस्या को दूर रखने में मदद करता हैं। इसे आप और भी कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे की नीम के पत्तों को पानी में उबाल कर इसके पानी को ठंडा करके रख लें और इस पानी से आंखों को धोएं।

घाव भरने में करता है मदद- नीम के पत्तों का पेस्ट घाव या कटे हुए जगह पर लगाने से इन्फेक्शन का खतरा कम होता है और घाव जल्दी से जल्दी भर जाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ