Boondi Laddu Recipe: त्योहारों के दिनों में घर पर ही मिठाइयां बनाने का मजा ही कुछ और होता है. घर की मिठाइयों का स्वाद तो अलग होता ही है, साथ ही आप इन मिठाइयों की मिठास को कंट्रोल कर सकते हैं, कम खर्च में ज्यादा मिठाइयां बना सकते हैं और खा सकते हैं. ऐसे में चलिए बिना देरी किए यहां जान लीजिए किस तरह घर में बूंदी के लड्डू (Boondi Ke Laddu) बनाए जा सकते हैं. बूंदी के लड्डू बनाना बेहद आसान होता है. यहां जानिए बूंदी के लड्डू बनाने की रेसिपी.
यह भी पढ़ें – मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो एकबार देख लें कि शुद्ध है या मिलावटी, FSSAI से जानिए जांच के तरीके
बूंदी के लड्डू बनाने की रेसिपी
सामग्री –
बेसन – 2 कप
केसर वाला फूड कलर – चुटकीभर
पानी – जरूरत के अनुसार
बेकिंग सोडा – एक चौथाई चम्मच
तेल – तलने के लिए
चाशनी के लिए
चीनी – डेढ़ कप
पानी – एक कप
केसर वाला फूड कलर – एक चौथाई चम्मच
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
नींबू का रस – एक चम्मच
पिस्ता – 2 चम्मच
बूंदी के लड्डू बनाने की विधि
- सबसे पहले बूंदी तैयार की जाती है. इसके लिए एक बड़े बर्तन में 2 कप बेसन ले लें. इसमें केसर वाला फूड कलर डालें और पानी डालकर मिक्स करें.
- इस मिश्रण को ऐसा बनाएं कि इसमें कोई गांठ ना रह जाए. बैटर अगर बहुत ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें धीरे-धीरे पानी डालें. ध्यान रखें कि अगर इस घोल में पानी ज्यादा होगा तो बूंदी चपटी हुई बनेगी और अगर बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा होगा तो बूंदी की पूंछ निकल आएगी.
- जब घोल ठीक बन जाए तो इसमें बेकिंग सोडा डालें.
- अब वक्त है बूंदी को तलने का. छलनी के ऊपर से इस घोल को डालें और गर्म-गर्म तेल में पकाएं. बेसन के घोल को धीरे-धीरे डालें जिससे छलनी से बूंद-बूंद करके यह घोल तेल में गिरे. तभी बूंदी अच्छी बनती है. एकसाथ बहुत सारी बूंदी डालने से परहेज करें क्योंकि इससे कढ़ाही में बूंदी चिपकने लगती है.
- जब बूंदी पककर क्रिस्पी नजर आने लगे तो इसे किचन पेपर या किचन टावल पर निकालकर रख लें.
- अब चाशनी तैयार करें. इसके लिए कढ़ाही में डेढ कप चीनी और एक कप पानी को 2 मिनट तक उबालें या तबतक उबालें जबतक कि चाशनी बनकर तैयार ना हो जाए. इस बात का ध्यान रखें कि आपको तार वाली चाशनी नहीं बनानी है. यह पतली चाशनी होनी चाहिए.
- आंच बंद करके इस चाशनी में केसर वाला फूड कलर, नींबू का रस और इलायची पाउडर डाल लें.
- अब चाशनी में बूंदी, कटा हुआ पिस्ता और काजू डालें. इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें जिससे हर एक बूंदी पर चाशनी अच्छे से चिपक जाए.
- यह मिश्रण हल्का गर्म हो तो लड्डू बनाना शुरू करें. हल्के हाथों से लड्डू तैयार करें.
कितने दिनों तक खा सकते हैं ये लड्डू
इन बूंदी के लड्डुओं को बनाने के बाद अगर फ्रिज में रखा जाए तो इन्हें एक हफ्ते यानी 7 दिनों तक खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Gulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन, आइसक्रीम के साथ खाने पर भी आएगा लाजवाब
संबंधित खबरें
पटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
32 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines