Boiled Vs Soaked Chana: काले चने भारत में खूब खाए जाते हैं. कुछ लोग इसे उबालकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ इसे भिगोकर सुबह के समय खाते हैं. चने की तरी वाली सब्जी और चना चाट भी कुछ कम पसंद नहीं की जाती है. चने (Chickpease) खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और यह स्वाद में भी अच्छा है इसीलिए लोगों की डाइट का हिस्सा भी बनता रहता है. चने के फायदे भी अनेक होते हैं. लेकिन, अक्सर ही लोगों को चने को लेकर यह कंफ्यूजन होती है कि उन्हें चने उबालकर खाने चाहिए या फिर इसे भिगोकर खाना ही बेहतर है. ऐसे में चलिए आपकी इस उलझन को दूर करते हैं.
यह भी पढ़ें – रोज कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है? एक्ट्रेस सोहा अली खान भी Garlic खाकर करती हैं दिन की शुरुआत
चना खाने के क्या फायदे होते हैं
100 ग्राम चने में 164 कैलोरी, 27.4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 7.6 ग्राम फाइबर, 8.9 ग्राम प्रोटीन, 2.6 ग्राम फैट और 2.89 एमजी आयरन और 291 एमजी पौटेशियम होता है. इसके अलावा चने से शरीर को फॉस्फोरस, फोलेट और मैग्नीशियम भी मिलते हैं.
कम होता है वजन – चने खाने पर वजन कम होने में मदद मिलती है. चने में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिस चलते चने खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और देर तक भूख ना लगने के चलते एक्सेस फूड इंटेक कम होता है.
पाचन अच्छा रहता है – चने में मौजूद डाइटरी फाइबर पाचन को अच्छा रखते हैं. चना स्टूल में भारीपन भी डालता है जिससे कब्ज जैसी दिक्कतें दूर होती हैं.
ब्लड शुगर कंट्रोल होती है – चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. वहीं, इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिस चलते यह ब्लड शुगर लेवल्स (Blood Sugar Levels) को स्टेबलाइज करने में मदद करता है.
दिल की सेहत को फायदा – चने के सेवन से दिल की सेहत को भी फायदा मिलता है. इसमें मौजूद फाइबर, पौटेशियम और मैग्नीशियम हेल्दी हार्ट को सपोर्ट करते हैं. चने खाने पर कॉलेस्ट्रोल मैनेजमेंट में भी मदद मिल सकती है.
एनर्जी लेवल्स अच्छे रहते हैं – चने में मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मददगार होता है. यह शरीर में ऑक्सीजन के फ्लो को बेहतर बनाता है. इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है.
हड्डियों के लिए फायदेमंद – चने के सेवन से हड्डियों को भी फायदा मिलता है. चने में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज होते हैं जो हड्डियों की सेहत अच्छी रखने में मददगार होते हैं.
उबले चने खाएं या भीगे चने
भीगे और उबले चने दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. चने भिगो दिए जाएं तो यह मुलायम हो जाते हैं. चने भिगोने के बाद अगर खाए जाएं तो ये तुरंत पक जाते हैं. बहुत से लोगों को उबले चने (Uble Chane) खाने पर महसूस होता है कि ये चने भुने हुए चने के मुकाबले ज्यादा अच्छे से पक जाते हैं. उबले हुए चने आसानी से तैयार हो जाते हैं और इन्हें चाट, सलाद, करी या सैंडविच वगैरह में डालकर खाना आसान होता है.
अगर आपको क्रंची और कच्चेपन के टेक्सचर के साथ चना खाना पसंद है तो आप भीगे चने खा सकते हैं. भीगे चने सुबह के समय एनर्जी के लिए और लंबे समय तक पेट भरा रखने के लिए खाए जा सकते हैं.
उबले हुए चने उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हैं जिनका पेट सेंसिटिव है. उबले चने पचाना आसान है और इसे अलग-अलग तरह से खाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – बरसात में भुट्टा खाना चाहिए या नहीं? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया इस मौसम में सेहत पर कॉर्न का असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 hr agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 hr agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 hr agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
3 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
4 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
20 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
22 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
22 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines