बरसात में भुट्टा खाना चाहिए या नहीं? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया इस मौसम में सेहत पर कॉर्न का असर

Monsoon Me Bhutta Khaye Ya Nahi: मानसून में लोग भुना हुआ भुट्टा खाना पसंद करते हैं. लेकिन, क्या सचमुच भुट्टा इस मौसम में सेहत के लिए अच्छा है या इसे खाने से परहेज करना चाहिए? आइए जानते हैं न्यूट्रिशनिस्ट की क्या सलाह है.

barish ke mausam me bhutta
1 / 7
barish ke mausam me bhutta

Corn In Monsoon: मानसून का सीजन अपने साथ कई चुनौतियां लाता है. देखा जाए तो मानसून में सबसे ज्यादा ख्याल खानपान का रखना पड़ता है. इस मौसम में लोग अलग-अलग तरह के स्नैक्स खाना खूब पसंद करते हैं और थोड़ी बूंदाबादी होते ही समोसे या पकौड़े खाने लगते हैं. लेकिन, न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि बारिश में पकौड़े या समोस नहीं बल्कि भुट्टा (Bhutta) खाना चाहिए. न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि बरसात के मौसम में भुट्टा खाने के क्या फायदे हैं और इसे खाने का सही तरीका क्या है.

विज्ञापन

कब्ज दूर होती है

कब्ज दूर होती है 2 / 7

भुट्टा में सोल्यूबल फाइबर होता है जो स्टूल को सॉफ्ट करता है. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि भुट्टा खाएंगे तो बाथरूम में ज्यादा देर बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

नहीं लगेगा चश्मा

नहीं लगेगा चश्मा 3 / 7

भुट्टा आपकी आंखों को भी फायदा देता है जिस चलते आपको भविष्य में चश्मा लगने की संभावना कम हो जाती है. इसमें लुटेन और जेक्सांथिन होते हैं जोकि आंखों को फायदा देने वाले कंपाउंड्स हैं.

बीपी कम होता है

बीपी कम होता है 4 / 7

भुट्टा खाने पर ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है. यह ब्लड प्रेशर को कम करने वाले गुणों से भरपूर होता है.

विज्ञापन

शरीर को मिलती है एनर्जी

शरीर को मिलती है एनर्जी 5 / 7

भुट्टा शरीर को एनर्जी देने में भी फायदेमंद होता है. इसके बी1, बी3 और बी6 के साथ ही फॉलिक एसिड एनर्जी को हमेशा बूस्ट करते हैं.

उबला या भुना हुआ कैसे भुट्टा खाएं

उबला या भुना हुआ कैसे भुट्टा खाएं 6 / 7

न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह है कि आपको उबला भुट्टा खाना चाहिए. यह सॉफ्ट होता है और इसे चबाना भी आसान होता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे जरूरत से ज्यादा ना उबालें क्योंकि इसमें रेजिस्टेंस स्टार्च, फाइबर और विटामिन कम हो जाते हैं.

विज्ञापन

स्वाद बढ़ाने के लिए मसाला लगाएं या नहीं

स्वाद बढ़ाने के लिए मसाला लगाएं या नहीं 7 / 7

भुट्टा स्वादिष्ट लगे इसके लिए इसमें हल्के-फुल्के मसाले लगाए जा सकते हैं. लेकिन, इसमें मक्खन, चीज, चटपटा मसाला लगाने और इसे जरूरत से ज्यादा भूनने से परहेज करें. यह भी पढ़ें - बरसात में फ्रिज से बाहर कभी ना रखें ये 7 फूड्स, सड़ने में नहीं लगेगी देर अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन