How To Do Body Polishing: करवाचौथ पर महिलाएं अपना बेस्ट दिखना चाहती हैं और इसीलिए चेहरे से लेकर पूरे शरीर को निखारने पर ध्यान देती हैं. अब चेहरे पर तो फेशियल ना सही लेकिन मास्क वगैरह लगाकर ग्लो ले आया जाता है, लेकिन शरीर की बाकी त्वचा का क्या किया जाए यह उलझन होती है. हाथ-पैरों, गर्दन, पीठ और कमर पर डेड स्किन जमी होती है और त्वचा डल नजर आती है सो अलग. ऐसे में बॉडी पॉलिशिंग काम आती है. बॉडी पॉलिशिंग से ना सिर्फ डेड स्किन सेल्स निकल जाती हैं बल्कि इससे त्वचा पर चमक आ जाती है. लेकिन, पार्लर से बॉडी पॉलिशिंग करवाई जाए तो 2-3 हजार से कम रुपए नहीं लगते और त्योहारी सीजन में लंबा इंतजार करना पड़ता है सो अलग. ऐसे में आप घर पर ही बॉडी पॉलीशिंग कर सकती हैं. यहां जानिए किस तरह घर पर बॉडी पॉलीशिंग (Body Polishing At Home) की जा सकती है जिसके लिए आपको बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
यह भी पढ़ें – बहुत पतली है आइब्रो तो यहां जानिए क्या लगाने पर हो सकती है घनी, इस तरह बढ़ने लगेंगे Eyebrows के बाल
घर पर कैसे करें बॉडी पॉलीशिंग
घर पर बॉडी पॉलीशिंग करना आसान है. इसके 2 स्टेप्स होते हैं, ऑयल से मसाज, एक्सफोलिएशन और मॉइस्चराइजिंग. एक्सफोलिएशन के लिए चीनी, मोटा नमक, कॉफी और ओटमील लिया जा सकता है. तेल में आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल, बादाम का तेल या जोजोबा ऑयल ले सकती हैं.
पहला स्टेप – स्किन को करें प्रेप
सबसे पहले गर्म पानी से नहा लें. इससे स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और त्वचा सॉफ्ट हो जाती है जिससे डेड सेल्स हटाना आसान हो जाता है. इसीलिए 5 से 10 मिनट तक गर्म पानी से नहाया जा सकता है.
स्टेप 2 – तेल से करें मालिश
अगले स्टेप में अपनी पसंद के किसी भी तेल को लेकर शरीर की अच्छी सफाई करें. हाथ, पैर, पेट, कमर और गर्दन वगैरह पर अच्छे से तेल से मसाज करें. 5 से 10 मिनट में इस पूरे स्टेप को कर लें. इससे मसल्स रिलैक्स हो जाएंगी और स्किन सॉफ्ट होने लगेगी. तेल मालिश से त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर भी बन जाती है जो हार्श स्क्रब से त्वचा को बचाती है.
स्टेप 3 – स्किन को करें स्क्रब
अब शरीर को स्क्रब (Body Scrub) करने की बारी है. इसके लिए त्वचा को हल्का गीला करें. चीनी में नारियल तेल या कॉफी में शहद मिलाकर स्क्रब बनाया जा सकता है. अगर आप कोई और घरेलू स्क्रब बनाना चाहती हैं तो बना सकती हैं. इस स्क्रब को हथेली पर लेकर पूरे शरीर में गोलाई में घुमाते हुए मलें. शरीर के हर हिस्से पर 30 सेकंड से 1 मिनट तक स्क्रब करें इससे ज्यादा नहीं.
स्टेप 5 – धोकर हटाएं स्क्रब
पैरों की एड़ी और हाथों की कोहनी और बगलों पर भी अच्छे से स्क्रब लगा लेने के बाद एकबार फिर नहा लें या पूरे शरीर को गीला करके स्क्रब को धोकर हटा लें. स्किन अच्छे से क्लेंज हो जाएगी.
स्टेप 6 – स्किन को सुखाकर करें मॉइस्चराइज
स्क्रब धोकर हटा लेने के बाद स्किन को किसी साफ और सूखे कपड़े से पोंछें और बॉडी लोशन लगा लें जिससे स्किन अच्छे से मॉइस्चराइज हो जाए. यह एक जरूरी स्टेप है, इसे बिल्कुल इग्नोर ना करें.
बॉडी पॉलिशिंग के क्या फायदे होते हैं
- बॉडी पॉलीशिंग से शरीर पर जमी डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं.
- स्किन का रूखापन हटता है और मुरझाई त्वचा निखरती है.
- स्किन सॉफ्ट हो जाती है और साफ नजर आती है.
- शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे अंदरूनी रूप से त्वचा बेहतर बनती है.
- त्वचा के बंद छिद्र खुल जाते हैं.
- स्किन एक्सफोलिएट हो जाती है जिसके बाद कोई भी प्रोडक्ट लगाया जाए, शरीर उसे बेहतर तरह से सोख पाती है.
- स्किन रिलैक्स्ड हो जाती है.
यह भी पढ़ें – नेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, पार्लर में नहीं खर्च करने पड़ेंगे और पैसे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
6 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
20 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
21 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
23 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines