Body Detoxification: मानसून का मौसम हमें ताजगी भरी बारिश से फ्रेश करता है, लेकिन यह अपने साथ इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ाता है। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करना हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। ये फिल्टर प्रोसेस जैसा है, जो हमारे शरीर की गंदगी को साफ करता हैं। अब चाहे वह आपकी स्किन हो, आपकी पाचन क्रिया हो या आपका ब्रेन, इन सभी को डिटॉक्सिफिकेशन की जरूरी होती है। इसी के साथ, शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाया जाता है और खाने में फाइबर का सोर्स भी बढ़ाया जाता है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जो शरीर को डिटॉक्स करने के काम आएंगे।
1. हरी पत्तेदार सब्जियां
मानसून के मौसम में ताजी हरी पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक, केल और मेथी की पत्तियां प्रचुर मात्रा में होती हैं। ये सब्जियाँ आवश्यक विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो आपके शरीर को साफ करता है। इसके अतिरिक्त, ये सब्जियाँ फाइबर का एक बड़ा सोर्स हैं, जो पाचन में सहायता करती हैं और सफाई प्रक्रिया में मदद है।
2. हल्दी
हल्दी, शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाला एक सुनहरा मसाला है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमीन एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो लिवर को डैमेज होने से बचाता है। इसका सेवन करने से लिवर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकलते है।
3. मौसमी जामुन
जामुन फल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जामुन से लीवर को रखें साफ जामुन के फल में फाइटोकेमिकल्स होता है। यह हेप्टिक इन्फ्लामेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है। यही कारण है कि जामुन खाने से लीवर को स्वस्थ और मजबूत बनाया जा सकता है। इसके साथ ही लीवर को इससे साफ भी रखा जा सकता है।
4. खट्टे फल
संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल अपने उच्च विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट बॉडी डेटॉक्स के लिए बेस्ट हैं। Detoxing के लिये आप अलग-अलग फलों को खा सकतीं हैं या फिर एक ही किस्म के फलों को खाकर भी आप अपनी body को detox कर सकतीं हैं। आप अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म नींबू पानी से कर सकते हैं।
5.साबुत अनाज
अपने मानसून डिटॉक्स आहार में ब्राउन राइस, क्विनोआ, जौ और जई जैसे साबुत अनाज को शामिल करने से आवश्यक फाइबर, विटामिन और खनिज मिल सकते हैं। ये अनाज पाचन में सुधार करते हैं, ब्लड प्रेशर के लेवल को नियंत्रित करते हैं और आपके शरीर से टॉक्सिक चीजों को खत्म करने में मदद करते हैं।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
13 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
20 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines