Tilchatta Home Remedies With Black Pepper: घर में तिलचट्टे होना बहुत ही आम समस्या है. अगर साफ-सफाई पर ध्यान ना दिया जाए तो यह परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है और घर के कोने से यह बार-बार नजर भी आने लगते हैं. किचन और बाथरूम में तिलचट्टे का आतंक इतना बढ़ जाता है कि इंसान परेशान हो जाता है. हालांकि, बाजार में मिलने वाले केमिकल स्प्रे और पेस्ट तुरंत असर तो दिखाते हैं, लेकिन उनकी बदबू दिमाग में दर्द पैदा कर देती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने किचन में मौजूद सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप 5 काली मिर्च और पानी का इस्तेमाल करके इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी कैसे बनाई जाती है? सूर्य देव को प्रसाद में चढ़ाने के लिए इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल
तिलचट्टे खत्म करने का देसी नुस्खा
आप किचन में मौजूद काली मिर्च, लौंग और तेजपत्ता इस्तेमाल कर सकते हैं. इन चीजों की मदद से आप सस्ता और अच्छा स्प्रे तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको हमारे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
सामग्री
- काली मिर्च- 5
- लौंग- 5
- तेजपत्ता- 3
- पानी- 1 ग्लास
कैसे तैयार करें होममेड स्प्रे?
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर गैस पर एक पैन रखें और पानी डालकर उबालने के लिए रख दें.
- फिर काली मिर्च और लौंग को बारीक कूट लें और पानी में डाल दें. इसके साथ ही तेजपत्ता को भी डाल दें और लगातार चलाते हुए पका लें.
- जब यह पानी पक जाए तो गैस बंद करें और पानी को ठंडा होने दें. अब एक बाउल में छान लें और स्प्रे बोतल में डालकर इस्तेमाल करें.
कैसे करें इसका इस्तेमाल?
इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको बोतल लेनी होगी. अगर बोतल नहीं है तो आपको रुई का इस्तेमाल करना होगा ताकि आपका काम आसान हो जाए. इसे इस हिस्से में डालें जहां पर तिलचट्टे आते हैं. रोजाना या हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल जरूर करें.
तिलचट्टे भगाने का हैक
रोजाना घर की अच्छी तरह से सफाई करें और हर कोना साफ करें. अगर खाना कहीं गिर गया है तो इसे बाद में साफ करने के लिए ना छोड़ें. ऐसा करने से आपको ही परेशानी होगी और तिलचट्टे वापस आ जाएंगे.
इसे भी पढ़ें- 1 किलो गाजर में कितना दूध डाला जाता है? यहां जानिए परफेक्ट हलवा बनाने की आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
6 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
9 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
9 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
12 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
13 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
15 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
16 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines