Black Dosa Recipe: अक्सर डोसा का नाम सुनते ही लोगों के मन में आमतौर पर सुनहरा और कुरकुरा डोसा आता है, लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि डोसा काले रंग का भी होता है, तो शायद आप चौंक जाएंगे. जी हां, आज हम जानेंगे कि आखिर ये काले रंग का डोसा (Kala Dosa) कैसे बनता है. इस डोसे की खासियत ये है कि इसमें काला रंग देने के लिए फूड-ग्रेड एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल किया जाता है. ये दिखने में जितना अलग होता है, उतना ही खाने में स्वादिष्ट भी होता है. आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर ही ये काले रंग का डोसा बनाकर सभी को खिला सकते हैं.
यह भी पढ़ें – व्रत में हर बार पूड़ी नहीं! इस बार ट्राई करें सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला
काला डोसा बनाने की रेसिपी
रेसिपी
चावल- 1½ कप
उड़द दाल- 1/2 कप
मेथी दाना- 1/2 छोटा चम्मच
एक्टिवेटेड चारकोल (फूड ग्रेड)- 1 छोटा चम्मच
पानी- जरूरत के अनुसार
भुने आलू- स्टफिंग के लिए
तेल या मक्खन- डोसा सेकने के लिए
डोसा बनाने की विधि
- सबसे पहले चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह धो लीजिए. उसके बाद इन्हें साफ पानी में 4 से 5 घंटे तक भिगोकर रख दीजिए.
- 4 से 5 घंटे बाद इस भीगे हुए मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद बैटर तैयार कर लीजिए. इसके बाद इस बैटर को ढककर पूरी रात या फिर कम से कम 8 से 10 घंटे के लिए छोड़ दें, ताकि वो अच्छे से फर्मेन्ट हो जाए.
- जब बैटर अच्छे से तैयार हो जाए तो उसमें से लगभग 2 कप बैटर अलग बर्तन में ले लीजिए. इसमें 1 छोटा चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल डाल दें और इसे तब तक मिक्स करें, जब तक पूरे बैटर में काला रंग न आ जाए.
- अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करके उस पर थोड़ा तेल या मक्खन डालकर हल्का ग्रीस कर लें.
- ब्लैक बैटर लेकर इसे तवे पर फैलाएं और मीडियम फ्लेम पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
- आप चाहें तो इसके अंदर आलू का चटपटा मसाला भर सकते हैं या फिर सादा भी खा सकते हैं. इसे नारियल की चटनी या फिर सांभर के साथ सर्व करें.
इन बातों का रखें ध्यान
डोसे के बैटर को अच्छे से फर्मेन्ट होने दें, क्योंकि बैटर जितना अच्छा फर्मेन्ट होगा, उतना ही कुरकुरा डोसा बनेगा.
काला रंग देने के लिए हमेशा ‘फूड ग्रेड’ एक्टिवेटेड चारकोल का ही इस्तेमाल करें. चारकोल की मात्रा 1 चम्मच से ज्यादा न रखें, नहीं तो डोसे के स्वाद में बदलाव आ सकता है. डोसे को तवे पर फैलाने से पहले ध्यान रखें कि तवा सही तापमान पर हो, ताकि डोसा चिपके नहीं. अगर आप कोई दवा ले रहे हैं, गर्भवती हैं या किसी भी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें – कभी खाया है झारखंड का शाकाहारी मटन? नॉनवेज से भी महंगी मिलती है यह सब्जी
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
10 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
11 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
15 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
15 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
16 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
17 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
18 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
19 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines