Black Carrots Benefits: लाल या काली गाजर‌? दोनों में से कौन-सी बेहतर, शरीर से दूर रखतीं हैं कई गंभीर बीमारियां रखतीं

Black Carrots Benefits: गाजर सर्दियों में खाई जाने वाली सब्जी है। आलू के साथ इसे मिलाकर सूखी सब्जी खूब खाई जाती है। अकसर मार्केट में लाल और ऑरेंज कलर की गाजर देखी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि काले रंग की गाजर भी होती है? नहीं तो आइए इसके बारे में जानते हैं और यह भी जानते हैं कि इसे खाना ठीक होगा या नहीं?

Benefits of Black Carrots

काली गाजर खाने के फायदे

Black Carrots Benefits: गाजर का नाम आते ही हमारे दिमाग में लाल गाजर का ख्याल आता है, लेकिन क्या आपको पता है कि गाजर सिर्फ लाल ही रंग की नहीं होती बल्कि काले रंग की भी होती है। काली गाजर देखने में गहरे जामुनी रंग की होती है और साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होती है। काली गाजर, लाल गाजर के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की अधिक मात्रा पाई जाती है। साथ ही यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को रोकने में मदद करती है। आइए जानते हैं काली गाजर खाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

विज्ञापन

डाइजेशन सिस्टम के लिए फायदेमंद

काली गाजर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपके डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करती है। साथ ही यह शरीर में ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार साबित हो सकती है।

विज्ञापन

वेट लॉस करने में मददगार

अगर आप काली गाजर का सेवन करते हैं तो यह वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं या फिर इसे ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

आंखों के लिए फायदेमंद

आजकल के समय में कम उम्र में लोगों की आंखें कमजोर होती जा रही है, इसलिए आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। काली गाजर खाने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें एंथोसायनिन यौगिक होता है, जो आपकी आंखों को कई बीमारियों से दूर रखता है।

इम्यूनिटी सिस्टम को बनाती है मजबूत 

काली गाजर का सेवन करने से आपके शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इसके पोषक तत्व आपके शरीर से बैक्टीरिया और वायरस को दूर रखते हैं। विटामिन-सी से भरपूर काली गाजर, वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करती है।

विज्ञापन

कैंसर से बचाती है काली गाजर

अगर आप कई गंभीर बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो काली गाजर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। काली गाजर में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से दूर रखने में मददगार साबित हो सकता है। अपने शरीर को हेल्दी रखने के लिए आप हर रोज काली गाजर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ