---विज्ञापन---

Breast Pain Before Period: पीरियड्स से पहले होने वाले ब्रेस्ट पेन से हैं परेशान? आजमाएं ये उपाय

Breast Pain Before Period: अगर आप पीरियड्स से पहले होने वाले बेस्ट पेन से परेशान हैं, तो आपके लिए ये तरीके कारगर साबित हो सकते हैं।  

---खबर नीचे जारी है---

Breast Pain Before Period: कई बार महिलाओं को पीरियड्स से कुछ दिन पहले ब्रेस्ट में पेन फील होने लगता है, जिसे सायक्लिक मास्टाल्जिया कहा जाता है। हर महिला में ब्रेस्ट पेन के लक्षण अलग-अलग होते हैं। सामान्य लक्षणों में स्तनों में तेज दर्द, कोमलता, भारीपन और सूजन शामिल हैं। वहीं, कुछ लोगों को अंडरआर्म्स में भी दर्द फील होता है। यह पेन कुछ दिनों तक ही रहता है और पीरियड्स आने के बाद ठीक हो जाता है, लेकिन इसके कारण महिलाओं को काफी असुविधा होती है। इसलिए यहां जान लें कि पीरियड्स से पहले होने वाले ब्रेस्ट पेन को कम करने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं।

डाइट में नमक और कैफीन को करें कम

अपनी डाइट में नमक और कैफीन को लेना कम कर दें। इससे लिक्विड रिटेंशन कम होता है, जिससे की आपके ब्रेस्ट में सूजन हो सकती है। इसलिए पीरियड्स से पहले होने वाले इस एहसास से बचने के लिए इसका सेवन कम कर दें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें-करवा चौथ पर चांद न दिखे तो इन 3 तरीकों से खोलें व्रत! जानें धार्मिक नियम

आइस पैक से करें सिकाई

बेस्ट पेन को कम करने के लिए आइस पैक से सिकाई कर सकते हैं, जो आपके लिए काफी आरामदायक साबित हो सकता है। थोड़े समय के लिए अपने ब्रेस्ट पर आइस पैक लगाने से भी सूजन और दर्द कम होता है।

---खबर नीचे जारी है---

कंफर्टेबल ब्रा पहनें

ब्रेस्ट पेन को कम करने के लिए आप स्पोर्ट्स ब्रा या फिर कोई हेल्पफुल ब्रा पहन सकती हैं। यह आपके बेस्ट को आराम देगा और आपको दर्द भी कम फील होगा।

हल्की मालिश करें

बेस्ट पेन के दौरान आप मालिश कर सकती हैं। इसके के लिए आपको किसी स्पा में जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप खुद से ही ठंडे तेल से अपने ब्रेस्ट की मालिश कर सकती हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एक हल्का स्ट्रोक ब्लड फ्लो में सुधार कर सकता है और ब्रेस्ट स्ट्रेस को कम करता है।

---खबर नीचे जारी है---

अलसी के बीज का करें सेवन

पिसी हुई अलसी पीरियड से पहले ब्रेस्ट पेन को कम करने के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। अलसी को आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकती हैं। इसे रोज सुबह एक चम्मच खाने से आपका दर्द कम होगा।

ये भी पढ़ें- करवा चौथ व्रत के दौरान नहीं लगेगी भूख-प्यास, 1 दिन पहले कर लें ये काम

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 19, 2024 04:37 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola