Bird and Bat Droppings Fungal Infection Risk: सड़क पर चलते दौरान अक्सर पक्षी हाथ, सिर या कपड़ों पर बीट यानी मल कर देती है, जो न सिर्फ मूड खराब करती है, बल्ति सेहत पर भी बुरा असर डाल सकती है. आपके लिए ये घटना आम हो सकती है, लेकिन मेडिकल साइंस की दुनिया में ये गंभीर बीमारी के तरफ धकेलने वाली घटना हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिसर्च बताते हैं कि चमगादड़ और पक्षियों के मल में दूषित मिट्टी में पनपने वाले हिस्टोप्लाज्मा फंगस पाए जाते हैं, जो इंसानों की सेहत के लिए काफी खतरनाक होते हैं. आइए इस स्टोरी में समझते हैं, कितना खतरनाक है ये मामूली बीट?
यह भी पढ़ें: Monsoon Travel India: बारिश में घूमने के लिए भारत की 5 अनोखे गांव, यहां पानी के ऊपर बने हैं
पक्षियों की बीट सेहत पर कैसा असर डालती है
आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन पक्षियों की दिखने वाली ये मामूली बीट न सिर्फ आपके फेफड़ों को बल्कि गंभीर मामलों में दिमागी सेहत, आंखों, लिवर समेत शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकती है. जानकारी के अनुसार, कई स्वास्थ्य एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, इसके लक्षण कई बार टीबी या सामान्य फेफड़ों से जुड़े संक्रमण से मेल खाते हैं. इसलिए वक्त रहते सही जांच और दवाओं से ही इस स्थिति को ठीक किया जा सकता है.
कैसे मिलेगी बीट की बीमारी से राहत
समय पर एंटी-फंगल दवाएं शुरू होने पर अधिकांश मरीजों का सफल उपचार काफी हद तक संभव है. अगर कोई व्यक्ति स्वस्थ है, तो उसमें इस फंगल का संक्रमण हल्का रह सकता है, लेकिन अगर किसी का म्यून सिस्टम ही कमजोर हो, तो उन्हें फेफड़ों, दिमाग, आंखों, लिवर, अस्थि मज्जा, लिम्फ नोड्स (लसिका ग्रंथि) और एड्रेनल ग्लैंड तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा लक्षणों की बात करें, तो हिस्टोप्लाज्मा कैप्सुलेटम से संक्रमित मरीजों में कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं, इसमें;
- दो हफ्तों या उससे ज्यादा समय तक खांसी बने रहना
- बुखार या ठंड लगना 4 सांस लेने में तकलीफ या सांस फूलना
- सीने में दर्द या जकड़न
- बहुत थकान और कमजोरी
- बिना कारण वजन कम होना
कैसे करें अपना बचाव?
- जानकारी के अनुसार, यह फंगस उन स्थानों की मिट्टी में पनपता है, जहां लंबे समय तक पक्षियों या चमगादड़ का घर बना हो, यानी जहां उनका बहुत मल गिरा हुआ हो. इसमें पुराने घर, गोदाम, बालकनी, आदि शामिल है.
- अगर आप भी कबूतरों को अपनी बालकनी में रहने देते हैं, तो उन्हें वहां से हटाना अच्छा उपाय हो सकता है.
- इसके अलावा मास्क पहनकर रखें, जहां पक्षियां बहुत रहती है या मल गिरा हुआ हो.
- सफाई के दौरान पानी से पहले गिला कर लें, ताकि मल वाली मिट्टी धूल बनकर न उड़े.
- अगर ऐसे स्थानों में रहते दौरान आपको सांस लेने में दिक्कत, बिना मतलब की खांसी आदि परेशानियां महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से इसकी सलाह लें.
यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में सोच समझकर खाएं ये सब्जियां, कहीं कटना ने पड़ जाएं अस्पताल के
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
3 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
5 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
5 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
7 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines