बारिश के मौसम में सोच समझकर खाएं ये सब्जियां, कहीं कटना ने पड़ जाएं अस्पताल के चक्कर
क्या आप जानते हैं बारिश के मौसम में किन सब्जियों को खाने से हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं? आइए जानते हैं क्यों और कैसे रखे अपने आप को सुरक्षित.

बरसात का मौसम राहत तो देता है, लेकिन नमी बढ़ने से खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया, फफूंदी और छोटे कीड़े तेजी से पनपने लगते हैं. इसलिए इस मौसम में सब्जियां खरीदते और पकाते समय कुछ जरूरी सावधानी बरतना जरूरी माना जाता है. वरना आपकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है.
पत्तेदार सब्जियों को अच्छी तरह साफ करना जरूरी
2 / 8बरसात में पालक, मेथी, सरसों, धनिया और दूसरी पत्तेदार सब्जियों की पत्तियों में मिट्टी, कीड़े और हानिकारक कीड़े छिपे रह सकते हैं. ठीक से सफाई करे बिना इनका सेवन सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. इसलिए इन्हें नमक मिले पानी या हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोकर ही पकाना चाहिए, ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके.
नरम या सड़े टमाटर खरीदने से करें परहेज
3 / 8बारिश के दौरान टमाटर जल्दी खराब होने लगते हैं. ऐसे में अगर टमाटर बहुत नरम, दबा हुआ या सड़ा हुआ दिखाई दे तो उसे बिल्कुल न खरीदें. हमेशा ताजे, टाइट और बिना दाग वाले टमाटरों का ही इस्तेमाल करें.
खीरा
4 / 8बरसात में खीरे पर नमी और गंदगी आसानी से जमा हो सकती है. ऐसे में बिना अच्छी तरह धोए खीरा खाने से पेट खराब, गैस या अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए सिर्फ ताजा और साफ खीरे को ही खाने में शामिल करें.
बैंगन
5 / 8मानसून में बैंगन के अंदर छोटे कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है. कई बार बाहर से बिल्कुल सही दिखने वाला बैंगन अंदर से खराब निकलता है. इसलिए बैंगन खरीदने और काटने के समय उसकी अच्छी तरह जांच कर लें, अगर वह खराब दिखे तो, उसे फेक दें न की उस साइड से काटकर हटा दें.
पत्ता गोभी और फूल गोभी
6 / 8पत्ता गोभी और फूल गोभी में भी छोटे कीड़े, मिट्टी और गंदगी छिपी रह सकती है. इसलिए इन्हें पकाने से पहले नमक वाले पानी में कुछ देर भिगोकर अच्छी तरह धोना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा सुरक्षित हो सकता है. साथ ही खरीदते वक्त जरूरी देखें कि गोभी साफ है कि, नहीं.
मानसून में सेहत का ख्याल जरूरी
7 / 8कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि बारिश के मौसम में हमेशा ताजी सब्जियां खरीदें, उन्हें अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह पकाकर खाएं. कच्ची सब्जियां खाने से बचें और साफ-सफाई का ध्यान रखें, इससे मौसमी बीमारियों और पेट के संक्रमण का खतरा काफी कम किया जा सकता है.
शरीर के बदलाव को न करें नजरअंदाज
8 / 8बरसात में खाना खाने के बाद अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कत हो रही है, तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लें. अक्सर लोग मामूली समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो की गलत आदत है. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: बारिश में मच्छर और मक्खियों से हो गए हैं परेशान? इन आसान Tips से घर को रखें कीड़ों से