मुरथल जैसे मूली के पराठे कैसे बनाएं? बिना फटे परफेक्ट पराठे बनाने के 5 आसान टिप्स जानें

Mooli Paratha Cooking Tips: अगर आपके भी मूली के पराठे फट जाते हैं तो इस लेख में बताए गए कुकिंग टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. यहां पर हम आपको 5 ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाने के बाद आप घर पर भी मुरथल जैसे मूली के पराठे का लुत्फ उठा सकते हैं. 

How To Make Murthal Style Mooli Paratha 

मुरथल स्टाइल मूली का पराठा बनाने के टिप्स. Image Credit- News24

विज्ञापन

Murthal Style Mooli Paratha: इस मौसम में मूली का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है. ज्यादातर लोग मूली के पराठे बनाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन सही तरीका ना पता होने की वजह से कई बार पराठे परफेक्ट नहीं बन पाते. अक्सर बेलते या सेकते समय मूली के पराठे फट जाते हैं और सारा भरावन बाहर निकल आता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हमारे बताए गए ये आसान टिप्स आपके बहुत काम आएंगे, जिनकी मदद से आप घर पर ही मुरथल जैसे स्वाद और परफेक्ट मूली के पराठे बना सकते हैं. बता दें, मुरथल हरियाणा के पास मौजूद फेमस जगह है, जहां पर देसी और भरपूर स्वाद वाले पराठे मिलते हैं. इन पराठे का लुत्फ उठाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, लेकिन आपको मुरथल जाने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे बताए गए टिप्स यकीनन मददगार साबित हो सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Healthy Breakfast: नाश्ते में बच्चों को बनाकर दें उबले हुए अंडे का सैंडविच, यहां जानिए सिर्फ 10 मिनट में तैयार करने की आसान रेसिपी

विज्ञापन

मुरथल स्टाइल मूली का पराठा बनाने के टिप्स | How To Make Murthal Style Mooli Paratha 

पराठे बनाने से पहले करें ये काम

मूली के पराठे खराब होने की वजह मूली में मौजूद पानी हो सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप मूली का सारा पानी निकालकर पराठे के लिए इस्तेमाल करें. इसके लिए आपको मूली कद्दूकस करनी होगी और नमक डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद पानी निचोड़कर पराठे के लिए इस्तेमाल करें.

आटे के साथ बेसन ना मिलाएं

पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ लोग बेसन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. इससे पराठे सख्त हो जाते हैं और स्वाद भी हल्का फीका लगता है. साथ ही, मुरथल में ऐसा नहीं किया जाता, क्योंकि वहां सिर्फ निचोड़ी हुई मूली और मसाले ही डाले जाते हैं. इससे पराठे का स्वाद बहुत ही अच्छा आता है.

आटा नरम गूंथें

पराठे का आटा जितना नरम होगा, पराठा उतना ही अच्छा बनेगा. आप परफेक्ट पराठा बनाने के लिए नरम आटे का इस्तेमाल करें. बेहतर होगा कि आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और गूंथने के बाद लगभग 15 मिनट तक ढककर पकाएं.

विज्ञापन

पराठा बेलते वक्त दबाएं नहीं

कई लोग पराठे को तेज बेलते हैं और वे फट जाते हैं, लेकिन आप ऐसा ना करें. हल्के हाथों से पराठे को बेलने की कोशिश करें ताकि मूली बाहर ना निकल सके. अगर जरूरत लगे, तो हल्का सूखा आटा लगाकर धीरे-धीरे बेलने की कोशिश करें.

घी में सेंकना ना भूलें

मुरथल के पराठे की जान होता है देसी घी या मक्खन. इसलिए आप बहुत ही ज्यादा मात्रा में मक्खन का इस्तेमाल करें. इससे ही स्वाद आएगा और पराठा भी बहुत ही अच्छा बनेगा. आप तेल की जगह घी का इस्तेमाल करें, जिससे पराठे क्रिस्पी और खुशबूदार बनते हैं.  

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ