Healthy Breakfast: नाश्ते में बच्चों को बनाकर दें उबले हुए अंडे का सैंडविच, यहां जानिए सिर्फ 10 मिनट में तैयार करने की आसान रेसिपी

Boiled Egg Sandwich Recipe: अगर आपका बच्चा उबला हुआ अंडा नहीं खाता है तो उसे हेल्दी सैंडविच बनाकर जरूर दें. इसका स्वाद बच्चों को बहुत ही अच्छा लगेगा और प्रोटीन से भरपूर यह सैंडविच बच्चों को लंबे समय तक एनर्जी देता है.

Boiled Egg Sandwich Recipe

उबले हुए अंडे का सैंडविच कैसे बनाएं? Image Credit- Shutterstock

Sandwich Recipe: हर रोज सुबह के वक्त बच्चों को कुछ ना कुछ नया खाने की जिद्द लग जाती है. बच्चे ज्यादातर अनहेल्दी खाने की डिमांड करते हैं. एक दो दिन उनकी जिद पूरी की जा सकती है, लेकिन हर रोज नहीं. इसलिए हर मां उनके लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी रेसिपी तलाशती हैं. अगर आप भी हेल्दी रेसिपी तलाश रही हैं तो उबले हुए अंडे का सैंडविच बेस्ट ऑप्शन है. यह ना सिर्फ बच्चों को पसंद आता है, बल्कि सिर्फ 10 मिनट में झटपट तैयार भी हो जाता है. प्रोटीन से भरपूर यह सैंडविच बच्चों को लंबे समय तक एनर्जी देता है और लंच बॉक्स या नाश्ते के लिए भी एकदम परफेक्ट रहता है. आइए जानते हैं कि आप इसे 10 मिनट में कैसे तैयार कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

उबले हुए अंडे का सैंडविच कैसे बनाएं? 

सामग्री 

  • उबले अंडे- 2
  • ब्राउन या व्हाइट ब्रेड- 4 स्लाइस
  • बटर- 2 चम्मच 
  • प्याज- 2 चम्मच 
  • खीरा- 2 चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर- 1 चुटकी 
  • नमक- स्वादानुसार
  • मेयोनीज या फ्रेश क्रीम- 1 चम्मच 
  • हरा धनिया- 2 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. साथ ही, अंडे उबालने के लिए रख दें. 
  • अब उबले अंडों को छीलकर एक बाउल में अच्छी तरह से मैश कर लें. 
  • अब इसमें प्याज, खीरा, नमक, काली मिर्च और हरा धनिया मिलाएं और बच्चों के स्वाद के लिए मेयोनीज डालें. 
  • आप क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब ब्रेड स्लाइस पर हल्का बटर लगाएं. 
  • अगर आप चाहें तो हल्की आंच पर ब्रेड को सेंक लें. तैयार अंडे का मिश्रण ब्रेड पर फैलाएं और ऊपर से दूसरी स्लाइस रख दें. 
  • बस आपका सैंडविच बनकर तैयार है, जिसे अगर आप चाहें तो सैंडविच को तवे या सैंडविच मेकर में हल्का सेंक सकते हैं. 
  • सर्व करने के लिए आपको टोमैटो केचप या मिंट चटनी का इस्तेमाल करना होगा. 
  • आप बच्चे के पसंद की चीज के साथ भी सैंडविच सर्व कर सकते हैं. 

हेल्दी टिप

अगर आप चाहें तो मेयोनीज की जगह दही इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे सैंडविच और ज्यादा हेल्दी बन जाएगा. साथ ही, स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें कद्दूकस की गाजर भी मिलाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ