Bagiya Recipe: क्या आप भी हर दिन नाश्ते में वही पोहा, पराठा या ब्रेड खाकर बोर हो चुके हो और आपका ऐसा मन कुछ खाने का मन करता है जो खाने में तो देसी हो लेकिन रोज के नाश्ते से बिल्कुल अलग हो, तो आपको एक बार चावल के आटे से बना बिहारी स्टाइल बगिया जरूर ट्राई करना चाहिए. इसे बच्चों के साथ-साथ बड़े सभी बहुत मजे से खाएंगे. दरअसल बगिया बिहार की पारंपरिक डिशेज में से एक है जिसे एक खास तरह का आकार देकर तैयार किया जाता है. इसे उत्तर प्रदेश में फरा के नाम से जाने हैं. इसकी खासियत इसके अंदर भरी जाने वाली स्वादिष्ट सामग्री है. आइए जानते हैं बिहारी बगिया को बनाने के आसान तरीके.
यह भी पढ़ें – बिना फ्रिज के ब्रेड को रखना है ताजा तो आजमा लीजिए ये हैक, लंबे समय तक Bread रहेगी फ्रेश
बगिया बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
चावल का आटा- 2 कप
पानी- 2½ (ढाई) कप
चना दाल- 1 कप (भीगी हुई)
हरी मिर्च- 3 से 4
लहसुन की कलियां- 5 से 6
अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
तेल- थोड़ा-सा (केवल स्टीमर की जाली को ग्रीस करने के लिए)
बगिया बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले बगिया की फिलिंग बनाने के लिए भीगी हुई चना दाल लेकर उसका पानी पूरी तरह निकाल लीजिए.
- फिर मिक्सी के जार में चना दाल, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को डालकर बिना पानी मिलाए दरदरा करके पीस लीजिए.
- अब इस पिसे हुए मिश्रण में हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिला लीजिए और आपकी फिलिंग तैयार हो जाएगी.
- इसके बाद एक बर्तन में पानी में नमक डालकर उसे उबलने के लिए रख दीजिए.
- जब पानी उबलने लगे तब उसमें धीरे-धीरे चावल डालिए लेकिन इसे चलाते रहिए.
- इसके बाद गैस को बंद करके बर्तन को 5 मिनट के लिए ढक्कन से बंद करके रख दीजिए.
- जब मिश्रण अच्छे से ठंडा हो जाए तब इसे हाथों से मसलकर गूंथ लीजिए और एक मुलायम आटा तैयार कर लीजिए.
- उसके बाद गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए.
- अब लोई को लेकर उसे हथेली से दबाकर कटोरी की तरह गहरा आकार दे दीजिए.
- इसके बीच में तैयार की हुई चना दाल की फिलिंग डाल दीजिए और किनारों को अच्छी तरह से सील कर दीजिए.
- आप इसे अपना मनपसंदीदा आकार दे सकते हैं.
- अब स्टीमर में पानी डालकर उसे गर्म होने के लिए रख दीजिए और स्टीमर की जाली पर हल्का सा तेल भी लगा दीजिए.
- जो आपने बगिया तैयार किए थे उन्हें जाली के ऊपर थोड़ी दूरी बनाकर रख दीजिए.
- इसे ढक्कन लगाकर कम से कम 12 से 15 मिनट तक भाप में अच्छी तरह पकने दीजिए.
- बगिया बनने के बाद इसे गरम-गरम हरी चटनी या फिर टमाटर की चटनी के साथ परोसिए.
यह भी पढ़ें- मिठाई नहीं आज बनेगी गुलाब जामुन की सब्जी, जोधपुर की इस देसी रेसिपी का स्वाद कर देगा हैरान
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
12 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
16 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
17 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
20 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines