Chum Darang: आपने अक्सर सुना होगा कि लोग वेट लॉस के लिए दवा खाते हैं। बाजार में कई दवाएं भी इस काम के लिए उपलब्ध होती हैं। आम लोग ही नहीं, सेलिब्रिटी क्लास के लोग भी वेट लॉस के लिए सप्लीमेंट और दवा खाते हैं। हाल ही में बिगबॉस 18 की एक्स कंटेस्टेंट चुम दरांग ने बताया कि उन्होंने वेट गेन के लिए भी दवा खाई थी। दरअसल, एक्ट्रेस चुम को वजन कम होने के चलते बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। इस कारण वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई थी। वेट गेन के लिए खाई जाने वाली दवाओं का शरीर पर क्या असर पड़ता है? यह जानना बहुत जरूरी है क्योंकि युवाओं के बीच ऐसी दवाओं का सेवन काफी बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें- पेशाब पीने से बीमारी दूर होने का परेश रावल का दावा कितना सही?
क्यों खाई जाती हैं ऐसी दवाएं?
वजन बढ़ाने वाली दवाएं, सप्लीमेंट और पाउडर्स का सेवन युवाओं द्वारा ज्यादा किया जाता है क्योंकि कई कारणों से इनमें वजन कम रहने की समस्या पाई जाती है। हालांकि, इन्हें सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर किसी का शरीर इन प्रोडक्ट्स के सेवन से पॉजिटिव रिएक्ट करे। अक्सर ऐसी दवाओं को खाने से महिलाओं को पीरियड प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती है।
आइए जानते हैं इन दवाओं के नुकसान के बारे में
राहुल मल्होत्रा, मयूर विहार, दिल्ली बेस्ड जिम ट्रेनर बताते हैं कि वेट गेन या लूज करने के लिए प्राकृतिक उपायों का सहारा लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है। दवाओं की मदद से वेट बढ़ाने पर इन दवाओं में मौजूद पदार्थों का दुष्प्रभाव शरीर पर देखा जा सकता है। ये दवाइयां मेटाबॉलिज्म को स्लो कर सकती है। कई बार इन दवाओं की मदद से भूख अनियंत्रित हो जाती है, जिससे लोग फूड क्रेविंग्स का शिकार हो जाते हैं। फूड क्रेविंग्स को कम करने के लिए हम फास्ट फूड और जंक का सेवन करते हैं। ऐसे फूड आइटम्स नुकसानदायक होते हैं, जो शुगर, कोलेस्ट्रॉल और दिल के रोगों की संभावनाओं को बढ़ाते हैं।
वजन बढ़ाने वाली दवा के कुछ फायदे
- ऐसी मेडिसिन्स को खाने से आप बिना मेहनत किए वेट गेन कर सकेंगे।
- ये दवाएं भूख को बढ़ाती हैं।
- हर्बल मेडिसिन्स हों, तो उससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में छींक किन बीमारियों के संकेत, डॉक्टर के इस घरेलू नुस्खे से मिलेगी राहत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 hr agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
16 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines