---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

चुम दरांग की तरह दवा से वजन बढ़ाना सही या नहीं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

बिगबॉस 18 की फाइनलिस्ट रही एक्ट्रेस चुम दरांग हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि कैसे दूबली-पतली होना भी उनके ट्रोलिंग की वजह बन गया, जिसके बाद उन्होंने वेट गेन की दवा खाई। ऐसी दवाओं का शरीर पर क्या असर पड़ता है, चलिए जानते हैं।

Chum Darang: आपने अक्सर सुना होगा कि लोग वेट लॉस के लिए दवा खाते हैं। बाजार में कई दवाएं भी इस काम के लिए उपलब्ध होती हैं। आम लोग ही नहीं, सेलिब्रिटी क्लास के लोग भी वेट लॉस के लिए सप्लीमेंट और दवा खाते हैं। हाल ही में बिगबॉस 18 की एक्स कंटेस्टेंट चुम दरांग ने बताया कि उन्होंने वेट गेन के लिए भी दवा खाई थी। दरअसल, एक्ट्रेस चुम को वजन कम होने के चलते बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। इस कारण वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई थी। वेट गेन के लिए खाई जाने वाली दवाओं का शरीर पर क्या असर पड़ता है? यह जानना बहुत जरूरी है क्योंकि युवाओं के बीच ऐसी दवाओं का सेवन काफी बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें- पेशाब पीने से बीमारी दूर होने का परेश रावल का दावा कितना सही?

---विज्ञापन---

क्यों खाई जाती हैं ऐसी दवाएं?

वजन बढ़ाने वाली दवाएं, सप्लीमेंट और पाउडर्स का सेवन युवाओं द्वारा ज्यादा किया जाता है क्योंकि कई कारणों से इनमें वजन कम रहने की समस्या पाई जाती है। हालांकि, इन्हें सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर किसी का शरीर इन प्रोडक्ट्स के सेवन से पॉजिटिव रिएक्ट करे। अक्सर ऐसी दवाओं को खाने से महिलाओं को पीरियड प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chum Darang (@chum_darang)

---विज्ञापन---

आइए जानते हैं इन दवाओं के नुकसान के बारे में

राहुल मल्होत्रा, मयूर विहार, दिल्ली बेस्ड जिम ट्रेनर बताते हैं कि वेट गेन या लूज करने के लिए प्राकृतिक उपायों का सहारा लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है। दवाओं की मदद से वेट बढ़ाने पर इन दवाओं में मौजूद पदार्थों का दुष्प्रभाव शरीर पर देखा जा सकता है। ये दवाइयां मेटाबॉलिज्म को स्लो कर सकती है। कई बार इन दवाओं की मदद से भूख अनियंत्रित हो जाती है, जिससे लोग फूड क्रेविंग्स का शिकार हो जाते हैं। फूड क्रेविंग्स को कम करने के लिए हम फास्ट फूड और जंक का सेवन करते हैं। ऐसे फूड आइटम्स नुकसानदायक होते हैं, जो शुगर, कोलेस्ट्रॉल और दिल के रोगों की संभावनाओं को बढ़ाते हैं।

वजन बढ़ाने वाली दवा के कुछ फायदे

  • ऐसी मेडिसिन्स को खाने से आप बिना मेहनत किए वेट गेन कर सकेंगे।
  • ये दवाएं भूख को बढ़ाती हैं।
  • हर्बल मेडिसिन्स हों, तो उससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में छींक किन बीमारियों के संकेत, डॉक्टर के इस घरेलू नुस्खे से मिलेगी राहत

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: May 03, 2025 12:48 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola