हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत में सबसे पहले सूर्योदय और सूर्यास्त कहां होता है? इन 5 जगहों को भी कर सकते हैं एक्सप्लोर

Best Sunrises Places: भारत में सबसे पहले सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का एक्सपीरियंस वाकई खास होता है. अगर आप नेचर की असली खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं तो इन जगहों को एक्सप्लोर जरूर करें. 

विज्ञापन
इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर. Image Credit- News24

Best Places To Visit Sunrises And Sunset: भारत विदेशों में अपनी खासियतों की वजह से जाना जाता है. यहां पर बसी हर जगह की अपनी खासियत है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है और कहां सबसे पहले डूबता है? इसका जवाब आपको पूर्वोत्तर भारत में मिलेगा, जहां प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है. साथ ही, भारत में कई ऐसी जगहें भी हैं यहां से सूरज डूबता हुआ नजर आता है. आप यहां पर भी जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. साथ ही यह, भी जानते हैं कि किस जगह सूरज सबसे पहले निकलता है. 

इसे भी पढ़ें- घमौरियों के दानों से घिर गई है पीठ, तो यहां जानिए क्या लगाने पर दूर हो जाएंगी Prickly Heat

सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है? 

भारत में सबसे पहले सूरज की किरणें डोंग वैली में पड़ती हैं. यह जगह अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में स्थित है और चीन सीमा के बेहद करीब है. यहां लगभग 4:30 बजे ही सूर्योदय हो जाता है. पहाड़ों के बीच से निकलती पहली किरणें पूरे इलाके को सुनहरी रोशनी से भर देती देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं. 

विज्ञापन

सबसे पहले सूर्यास्त कहां होता है?

भारत में सबसे पहले सूर्यास्त भी अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में होता है. यहां सर्दियों के समय शाम करीब 4 बजे के आसपास ही सूरज ढलने लगता है. यही वजह है कि यहां दिन छोटे और रातें लंबी महसूस होती हैं. 

इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर

तवांग- तवांग एक पहाड़ी जगह है जहां पर सूर्योदय बेहद खूबसूरत लगता हे. अगर आप सुकून भरी ट्रिप चाहते हैं तो यह जगह परफेक्ट है. 

विज्ञापन

जीरो वैली- हरे-भरे धान के खेत और ट्राइबल संस्कृति के लिए जानी जाने वाली यह घाटी सुबह के समय और भी खूबसूरत लगती है. 

माजुली द्वीप- ब्रह्मपुत्र नदी के बीच स्थित यह जगह बेहद खूबसूरत लगता है. यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों ही बेहद खास होते हैं. 

विज्ञापन

शिलॉन्ग- आप भारत में मौजूद शिलॉन्ग जगह को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. शिलॉन्ग में बादलों के बीच सूरज का उगना और ढलना एक अलग ही मजा आता है. 

चेरापूंजी- बारिश के लिए मशहूर चेरापूंजी में सूरज की किरणें जब बादलों के बीच से निकलती हैं तो नजारा बेहद जादुई हो जाता है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- रोटी-पराठे से हटकर बनाएं महाराष्ट्र का क्रिस्पी थालीपीठ, हेल्दी भी और स्वाद में भी शानदार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola