हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भाग्यश्री ने बताया चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कैसे लगाती हैं मलाई, कहा दादी-नानी के जमाने का है यह नुस्खा

Malai Benefits For Skin: भाग्यश्री सुबह चेहरे पर निखार लाने के लिए मलाई लगाती हैं. भाग्यश्री ने वीडियो शेयर करके बताया है कि किस तरह मलाई लगाने पर स्किन निखर जाती है और स्किन को मलाई के पूरे गुण मिलते हैं.

विज्ञापन
जानिए भाग्यश्री का मॉर्निंग रूटीन. Image Credits - Insta/bhagyashree.online

Celebrity Beauty Secrets: भारतीय घरों में स्किन को निखारने के लिए या स्किन की सेहत अच्छी रखने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे कई नुस्खे हैं जो दादी-नानी के जमाने से आजमाए जा रहे हैं. ऐसा ही एक नुस्खा शेयर कर रही हैं एक्ट्रेस भाग्यश्री. चेहरे को निखारने के लिए भाग्यश्री (Bhagyashree) सुबह के समय अपने चेहरे पर मलाई लगाती हैं. मलाई ना सिर्फ स्किन को निखारने में मदद करती है बल्कि त्वचा को मुलायम बनाती है और चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स को भी हटाती है. ऐसे में चलिए बिना देरी किए जानते हैं कि भाग्यश्री किस तरह चेहरे पर लगाती हैं मलाई.

यह भी पढ़ें – चेहरा दिख रहा है मुरझाया हुआ तो खीरे से बनाएं फेस मिस्ट, स्किन को मिलेगी ठंडक और ताजगी

भाग्यश्री ने बताए मलाई के फायदे

भाग्यश्री बताती हैं कि वे चेहरे पर ठंडी मलाई लगाती हैं. यह उनके मॉर्निंग स्किन रूटीन का हिस्सा है. यह सिंपल सा नुस्खा दादी-नानी के जमाने का है. जब मलाई ठंडी होती है तो यह स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स देती है. यह नेचुरल फैट्स और लैक्टिक एसिड्स से भरपूर है. बिना किसी केमिकल वाली यह मलाई स्किन को अंदर तक पोषण देती है.

विज्ञापन

चेहरे पर कैसे लगाएं मलाई

सुबह चेहरे पर मलाई लगाने की सलाह देते हुए भाग्यश्री चेहरे पर मलाई लगाकर भी दिखा रही हैं. मलाई लगाने के लिए पहले भाग्यश्री फ्रिज से ठंडी मलाई निकालती हैं. दूध पर जमी यह मलाई (Malai) भाग्यश्री सीधा त्वचा पर लगाती हैं और इसे सर्कुलर मोशन यानी गोलाई में घुमाते हुए चेहरे पर लगाती हैं. हाथों से चेहरे पर मलाई मलने के दौरान ही चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स हटने लगती हैं. भाग्यश्री इसे आंखों के नीचे, गालों पर, माथे पर और ठुड्डी वगैरह पर मलती हैं. भाग्यश्री का कहना है कि चेहरे पर मलाई मलने के बाद अपना सारा काम वगैरह कर लें और उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. चेहरा निखरने लगेगा.

विज्ञापन

किन लोगों के लिए अच्छा है यह नुस्खा

मलाई को यूं तो किसी भी उम्र के लोग या किसी भी स्किन के लोग चेहरे पर लगा सकते हैं, लेकिन भाग्यश्री का कहना है कि ड्राई और मैच्योर स्किन के लिए मलाई बेस्ट है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – टमाटर और आटे के चोकर से बनाएं फेस स्क्रब, डेढ़ मिनट मलने पर निकलने लगेगा मैल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola