हर हफ्ते की भागदौड़ और काम के बीच अगर आप थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं तो इसके लिए लंबी छुट्टी या बड़ा बजट जरूरी नहीं है. दिल्ली से कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां आप वीकेंड पर 1 से 2 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं. दोस्तों के साथ घूमना हो या परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना हो, आसपास के ये डेस्टिनेशन कम समय और सीमित बजट में एक्सप्लोर किए जा सकते हैं. दिल्ली से करीब 120 से 300 किलोमीटर के दायरे में कई ऐसे ऑप्शन हैं, जहां रोड ट्रिप या पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए पहुंचा जा सकता है. हालांकि, बजट ट्रिप की तारीख, होटल, ट्रांसपोर्ट और आपके घूमने के तरीके पर भी डिपेंड करता है. आप अपने हिसाब से ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या आपने खाया है बंगाल की मशहूर ‘केसर भापा दोई’? जानिए इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाने का आसान तरीका
नीमराना
अगर आप दिल्ली से बहुत दूर नहीं जाना चाहते तो नीमराना और अलवर अच्छा ऑप्शन हो सकता है. नीमराना दिल्ली से लगभग 120 किलोमीटर दूर है, जबकि अलवर करीब 160 किलोमीटर के आसपास पड़ता है. यहां आप ऐतिहासिक किलों, पुराने महलों और आसपास की जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. कम समय में घूमने वालों के लिए नीमराना अच्छा हो सकता है.
मथुरा-वृंदावन
दिल्ली से करीब 150 से 180 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मथुरा और वृंदावन परिवार के साथ वीकेंड ट्रिप के लिए लोकप्रिय ऑप्शन है. यहां मंदिरों के दर्शन के साथ स्थानीय बाजार और खान-पान को भी एक्सप्लोर किया जा सकता है. अगर आपका बजट कम है तो महंगे होटल की जगह बजट स्टे चुनकर और लोकल गाड़ी से खर्च कम रखा जा सकता है.
भरतपुर
अगर परिवार में बच्चों को नेचुरल और पक्षियों को देखना पसंद है तो भरतपुर एक अलग तरह का वीकेंड एक्सपीरियंस दे सकता है. दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 180 से 220 किलोमीटर बताई जाती है. यहां केवलादेव नेशनल पार्क के आसपास पक्षियों को देखने और नेचर एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है. सुबह का समय बर्ड वॉचिंग के लिए खास तौर पर अच्छा माना जाता है.
सरिस्का
दोस्तों या परिवार के साथ नेचर ट्रिप करना चाहते हैं तो सरिस्का भी ऑप्शन हो सकता है. दिल्ली से इसकी सड़क दूरी लगभग 190 से 220 किलोमीटर बताई जाती है. यहां वन क्षेत्र और आसपास के प्राकृतिक वातावरण को एक्सप्लोर किया जा सकता है. अगर सफारी प्लान कर रहे हैं तो पहले से सारी चीजें बुक कर लें और अपना बजट देख लें. इसके बाद यकीनन आपका बजट सही तय हो पाएगा.
इसे भी पढ़ें- Onion Peel for Hair: प्याज के छिलके में छिपा है हेयर केयर का राज! एक्सपर्ट जावेद हबीब से जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
संबंधित खबरें
टमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
3 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
3 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
5 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
18 hrs agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
22 hrs agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoदशहरा पर अपनों को दें खुशियों की सौगात, भेजें ये प्यारे शुभकामना संदेश
1 day agoघर पर सिर्फ 7 दिन में उगाएं सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स, यहां जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines