Onion Peel for Hair: प्याज के छिलके में छिपा है हेयर केयर का राज! एक्सपर्ट जावेद हबीब से जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल 

अगर आप प्याज के छिलके फेंक देते हैं तो ऐसा न करें, क्योंकि जावेद हबीब का कहना है कि इसका इस्तेमाल बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है. बस आपको सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए, तभी फायदा देखने को मिल सकता है. 

how to use onion peel

जावेद हबीब ने प्याज को लेकर क्या बताया? Image Credit- AI

Onion Peel: प्याज एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जिसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है. इसके बिना खाने में स्वाद नहीं आता, हालांकि, प्याज का इस्तेमाल करने के बाद अक्सर उसके छिलके को कूड़े में फेंक दिया जाता है. मगर क्या आप जानते हैं कि इसके छिलके भी बहुत ही उपयोगी साबित हो सकते हैं. इन दिनों यही प्याज के छिलके हेयर केयर में काफी इस्तेमाल किए जा रहे हैं. कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स भी प्याज के छिलके से तैयार पानी को बालों और स्कैल्प के लिए इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. इसको लेकर जावेद हबीब का मानना है कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स बालों की देखभाल में मदद कर सकते हैं. हालांकि, यहां यह समझना जरूरी है कि प्याज के छिलकों का इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद हबीब ने प्याज को लेकर क्या बताया?

हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब लंबे समय से बालों की देखभाल में प्याज के इस्तेमाल की सलाह देते रहे हैं. बालों की ग्रोथ के लिए फ्रेश प्याज का रस स्कैल्प पर लगाने से फायदा हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा था कि प्याज का छिलका बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है. स्कैल्प पर लगाकर हल्की मसाज करने और थोड़ी देर बाद बाल धोने से काफी फायदा हो सकता है. 

प्याज के छिलके का पानी कैसे तैयार करें?

अगर आप इसे हेयर रिंस की तरह आजमाना चाहते हैं तो तरीका काफी आसान है. इनका आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है, बस आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी. 

विज्ञापन
  • 1 से 2 कप प्याज के साफ छिलके लें और फिर उन्हें पानी से अच्छी तरह से धो लें. अब गैस पर एक गिलास पानी रखें और छिलकों को डालकर अच्छी तरह से उबालें. 
  • पानी का रंग बदलने के बाद गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और छान लें. शैंपू करने के बाद इस पानी को बालों और स्कैल्प पर हल्के से लगाएं. 
  • कुछ मिनट बाद सादे पानी से बाल धो सकते हैं. इसे लंबे समय तक स्टोर करने के बजाय ताजा तैयार करके इस्तेमाल करना बेहतर है. घरेलू हेयर रिंस के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसे हेयर फॉल रूक जाए यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है.

बालों के लिए प्याज के रस के फायदे

रूखे बालों के लिए- प्याज बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकते हैं. जावेद हबीब का कहना है कि बालों पर इसे लगाने से रूखापन कम हो जाता है और शाइनी होने लगते हैं. हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि इसे लगाने से यह समस्या पूरी तरह से हल हो जाए, क्योंकि कुछ लोगों के लिए इससे नुकसान भी हो सकते हैं.
स्कैल्प के लिए फायदेमंद- प्याज का रस स्कैल्प के इंफेक्शन को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपके डैंड्रफ है तो उसे दूर करने के लिए प्याज का रस इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस हो सकता है. इसे लगाने से पहले आपको नारियल का तेल या फिर प्याज का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- Javed Habib

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ