क्या आपने खाया है बंगाल की मशहूर 'केसर भापा दोई'? जानिए इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाने का आसान तरीका

क्या आपने कभी बंगाल की मशहूर मिठाई केसर भापा खाया है, जिसका मलाइदार स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है? आइए आपको इस स्टोरी में बताते हैं कैसे घर पर बना सकते हैं ये स्वादिष्ट मिठाई.

Kesar Bhapa Doi Air Fryer Recipe

घर पर कैसे बनाएं केसर भापा दोई? (Image: AI)

विज्ञापन

बंगाली मिठाई के बारे में आप जब भी सुनते होंगे, तो दिमाग में सबसे पहले मिष्टी दोई या फिर रसगुल्ले का नाम आता होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं बंगाली मिठाई में एक मशहूर नाम केसर भापा दोई का भी है. बंगाल की बाजारों में मिलने वाली ये स्वादिष्ट मिठाई बेहद मुलायम, क्रीमी और खुशबूदार होती है, जिसे जो शख्स पहली बार खाता है, उसका दीवाना बन जाता है. आप भले ही बंगाल नहीं गए हो, लेकिन हम आपको घर बैठे इस शानदार मिठाई का स्वाद लेने के लिए आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अपने परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: फ्रिज में रखने के बाद दही में बढ़ गई खटास? फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

विज्ञापन

किन चीजों से तैयार होगी केसर भापा दोई

  • 2 बड़े चम्मच गुनगुना दूध
  • 3 कप दही
  • 6 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
  • 10-12 केसर के धागे
  • ¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1½ कप फ्रेश क्रीम

कैसे बनाएं स्वादिष्ट केसर भापा दोई?

  • भापा दोई बनाने के लिए सबसे पहले गाढ़ा दही लें, क्योंकि तभी अच्छी केसर भापा बन सकेगी. अब उसे मलमल के कपड़े में डालकर कुछ घंटों के लिए लटका दें. कुछ समय बीत जाने पर दही में मौजूद पानी निकल जाएगा और करीब 2 कप जितना दही बच जाएगा.
  • एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच गुनगुना दूध लें और उसमें 10-14 केसर के धागे कूटकर डाल दें. ऐसा करने से दूध का रंग बदल जाएगा और दूध खुशबूदार हो जाएगा.
  • अब बड़े बर्तन में तैयार गाढ़े दही में केसर वाले दूध को डालें और साथ में, कंडेंस्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंटें. मिश्रण को तब तक मिक्स करें, जब तक इसमें कोई गांठ न रह जाए और ये बिल्कुल स्मूद न हो जाए.
  • मिश्रण तैयार होने के बाद उसे मिट्टी के बर्तन में डालें और ऊपर से एल्युमिनियम फॉयल से अच्छे से ढक दें.
  • अब आपको एयर फ्रायर का इस्तेमाल करना होगा. स्वादिष्ट दोई बनाने के लिए एयर फ्रायर की बॉटम ट्रे में थोड़ा पानी डालें और फिर उसके ऊपर ट्रे रखकर मिट्टी का बर्तन रख दें और 150 डिग्री सेल्सियस पर 10-15 मिनट तक उसे चलाएं.
  • वक्त पूरा होने के बाद दोई को बाहर निकालें और सीधा फ्रिज में 2-3 घंटों के लिए रख दें. ठंडा होने के बाद ये सेट हो जाएगी और इसका स्वाद और बढ़ जाएगा. इस तरह आपका मशहूर केसर भापा तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:  गुलाब जामुन की सब्जी में क्या खास है? जोधपुर की इस अनोखी डिश की रेसिपी जानकर चौंक जाएंगे आप

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ