हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किस वक्त नारियल पानी पीना होता है बेस्ट? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

Best Time To Drink Coconut Water: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या नारियल पानी किसी भी वक्त पीना सुरक्षित होता है, या इसे कुछ खास समय में ही पीना चाहिए? आइए जानते हैं हेल्दी लाइफ के लिए यह जरूरी फैक्ट.

विज्ञापन
नारियल पानी पीने के फायदे.

नारियल पानी को सबसे हेल्दी और प्राकृतिक पेय में से एक माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ तुरंत ऊर्जा देने का काम भी करता है. कई लोग रोजाना नारियल पानी पीते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को ही यह पता होता है कि इसे पीने का सही समय क्या है. अक्सर लोग इसे किसी भी समय पी लेते हैं, जबकि आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सही समय पर पीने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए जरूरी भी है. हालांकि, अगर इसे गलत समय पर पिया जाए तो इसके पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता और कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं. इसलिए यह जानना जरूरी है कि नारियल पानी कब पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है और कब इसे पीने से बचना बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: Breakfast Ideas: नाश्ते में बनाएं हेल्दी मिक्स वेजिटेबल चीला, स्वाद भी शानदार और सेहत के लिए भी फायदेमंद

नारियल पानी पीने के फायदे Benefits of Drinking Coconut Water

विज्ञापन

नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और सोडियम जैसे कई जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. यह ड्रिंक गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाने में भी सहायक होता है. इतना ही नहीं, जो लोग अपनी त्वचा को ग्लोइंग (Coconut Water For Skin) रखना चाहते हैं, उनके लिए भी यह पानी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि नियमित रूप से नारियल पानी पीने से त्वचा में निखार आता है. इसका सही समय पर सेवन शरीर में ताजगी बनाए रखता है और थकान को जल्दी दूर करने में मदद करता है.

नारियल पानी पीने का सबसे अच्छा समय क्या है?

विज्ञापन

नारियल पानी का पूरा फायदा पाने के लिए इसे सही समय पर पीना जरूरी होता है, आइए जानते है आपको कब-कब यह हेल्दी पानी पीना चाहिए?

  • सुबह खाली पेट: सुबह उठने के बाद खाली पेट एक गिलास ताजा नारियल पानी पीना काफी फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर को हाइड्रेशन (Hydration) मिलता है, पाचन (Digestion) क्रिया बेहतर होती है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है.
  • मिड-मॉर्निंग (10 से 12 बजे के बीच): इस समय नारियल पानी पीने से शरीर की गर्मी कम होती है और एसिडिटी (Acidity) जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.
  • वर्कआउट के बाद: अगर आप रोजाना एक्सरसाइज या जिम करते हैं, तो एक्टिविटी करने के बाद नारियल पानी पीना बेहतर होता है, क्योंकि इससे शरीर में खोए इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति होती है और थकान जल्दी दूर होती है.
  • खाने से पहले: अगर कोई व्यक्ति वजन कम (Weight Loss) करना चाहता है तो भोजन से लगभग 30 से 60 मिनट पहले नारियल पानी पीना मददगार हो सकता है, क्योंकि इससे भूख संतुलित रहती है और ओवरईटिंग (Overeating) से बचाव होता है.

नारियल पानी कब नहीं पीना चाहिए?

विज्ञापन

हालांकि नारियल पानी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसका सेवन सीमित करना बेहतर माना जाता है. अगर किसी व्यक्ति का पाचन अगर बहुत कमजोर है तो सुबह बहुत जल्दी नारियल पानी पीने से पेट में भारीपन महसूस हो सकता है. इसके अलावा रात में सोने से ठीक पहले नारियल पानी पीना भी सही नहीं माना जाता, क्योंकि इससे बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है और नींद प्रभावित हो सकती है. इसलिए बेहतर यही है कि आप वक्त और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक नारियल पानी का सेवन करें, ताकि इसका अच्छे से लाभ मिले.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही सिरदर्द होना क्या खतरनाक है? क्या यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं!

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola