गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन लोग घरों में गणपति बप्पा की स्थापना करने के साथ मंदिरों में जाकर दर्शन भी करते हैं. आज यानी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है. ऐसे में लोग अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना करने लगे हैं. दिल्ली में भी गणेश उत्सव के दौरान कई मंदिरों और पंडालों में भक्तों की भीड़ और खास डेकोरेशन देखने को मिलती है. अगर आप इस गणेश चतुर्थी परिवार के साथ बप्पा के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो दिल्ली के इन मंदिरों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Hartalika Teej Fashion: पुरानी साड़ी को नए अंदाज में करें स्टाइल, ये टिप्स बदल देंगी आपका पूरा लुक
श्री संकटहर गणपति मंदिर, वसुंधरा एन्क्लेव
दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव के पास मौजूद श्री संकटहर गणपति मंदिर में गणेश जी के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं. यहां पर बहुत ही शानदार तरीके से उत्सव को सेलिब्रेट किया जाता है. इस विवाह उत्सव में गणेश जी की बारात निकाली जाती है और मंडप सुंदर तरीके से सजाया जाता है. इस दौरान कई तरह के भोजन बनते हैं और फिर गणेश जी की पूजा की जाती है.
श्री गणेश मंदिर, कनॉट प्लेस
दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित गणेश जी मंदिर बप्पा के भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय है. यह दक्षिण भारतीय शैली से जुड़ा पुराना मंदिर है और यहां भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है. गणेश चतुर्थी के मौके पर यहां भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. आप भी अपने पूरे परिवार के साथ गणेश जी की पूजा करने के लिए जा सकते हैं. यकीनन आपको गणेश उत्सव का असली मजा आएगा.
लाल बाग का राजा, नेताजी सुभाष प्लेस
परिवार के साथ मंदिर जाकर भगवान गणेश के दर्शन करने के बाद आप नेताजी सुभाष प्लेस के मंदिर लाल बाग का राजा मंदिर जा सकते हैं. गणेश उत्सव के दौरान मंदिर में जाकर परिवार के साथ पूजा और दर्शन किए जा सकते हैं. हालांकि, उत्सव के दिन भीड़ और पूजा कार्यक्रम की वजह से समय बदल सकता है. इसलिए आपको चेक करके जाना चाहिए, ताकि कोई नुकसान न हो पाए.
नया महाराष्ट्र सदन, कस्तूरबा गांधी मार्ग
आप कस्तूरबा गांधी मार्ग की तरफ भी नया महाराष्ट्र सदन मंदिर को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं. यहां पर गणेश उत्सव बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जाता है. आपको इस दौरान तरह-तरह के भोग चखने और पूजा करने का खास मौका मिलता है. गणेश चतुर्थी के दौरान परिवार के साथ यहां जाकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं. मंदिर जाने से पहले उस दिन के खास कार्यक्रम और दर्शन के समय की जानकारी जरूर ले लें.
इसे भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर इस बार कुछ अलग करें, चॉकलेट से बनाएं बप्पा की खूबसूरत इको-फ्रेंडली मूर्ति
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
6 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
8 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
9 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
11 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
11 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
12 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
13 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
14 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
16 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines