---विज्ञापन---

दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा क्रिसमस और न्यू ईयर का स्टॉक, 500 रुपये में भी हो जाएगी खरीदारी

Christmas and New Year Market: अगर आप दिल्ली में एक ऐसा मार्केट तलाश रहे हैं, जहां पर बहुत ही कम दामों पर क्रिसमस के लिए डेकोरेशन का सामान और नए साल की ड्रेस आसानी से मिल जाएगी. इस मार्केट के बारे में विस्तार से जानने के लिए आपको यह लेख पढ़ना होगा.

---विज्ञापन---

Where Delhi Famous Seelampur Market: न्यू ईयर या क्रिसमस की शॉपिंग करने में अच्छे खासे पैसे खर्च हो जाते हैं. कई बार तो पता ही नहीं चलता कि कब हजारों रुपये खर्च हो गए. ऐसे में हमें जरूरत होती है सस्ते और अच्छे मार्केट को एक्सप्लोर करने की. वैसे तो दिल्ली में बहुत सारे मार्केट्स हैं जहां पर किफायती दामों पर खरीदारी की जा सकती है. लेकिन, हम आपको ऐसा मार्केट बताएंगे जहां पर आप 500 रुपये में भी खरीदारी कर सकते हैं. इस रेट में आपको बहुत सारी चीजें मिल जाएंगी. हालांकि, पसंद और सामान के हिसाब से रेट बढ़ते रहेंगे. बस आपको एक लिस्ट बनानी है और दिल्ली के नॉर्थ में स्थित सीलमपुर मार्केट को एक्सप्लोर करना है. 

इसे भी पढ़ें- जींस की नई पैंट हो गई है टाइट? फेंकने के बजाय इन 3 ट्रिक से करें ढीली, टेलर के पास जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

---विज्ञापन---

कैसा है दिल्ली का सीलमपुर मार्केट?

दिल्ली का सीलमपुर नॉर्थ ईस्ट में मौजूद है. यहां पर थोक के कपड़े मिलते हैं और बाकी सामान भी बहुत ही अच्छा मिलता है. सीलमपुर मार्केट आने के लिए आपको मेट्रो लेनी होगी, क्योंकि सीलमपुर स्टेशन के पास मौजूद है. बस आपको यहां से रिक्शा लेनी होगी और फिर रोड क्रॉस करके दूसरी तरफ जाना होगा. 

क्रिसमस और न्यू ईयर का स्टॉक मिलेगा 

आपको यहां पर क्रिसमस के लिए डेकोरेशन का सामान, घर के लिए पर्दे, नए साल पर घर को सजाने के लिए लाइट्स, सांता ट्री और पार्टी के लिए ड्रेस बहुत आसानी से मिल जाएंगी. बस आपको पसंद करना है और रेट लगाने हैं, क्योंकि यहां पर सौदेबाजी की जाती है.

---विज्ञापन---

500 रुपये में क्या मिलेगा? 

सीलमपुर मार्केट बहुत ही किफायती है. इस मार्केट में आपको थीम के हिसाब से गर्म कपड़े मिल जाएंगे, जिसे आप 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये में खरीद सकती हैं. फुटवियर, अन स्टिच कपड़े, ज्वेलरी और गिफ्ट का सामान भी मिल जाएगा. 

किस दिन जाना रहेगा बेस्ट?

आप गुरुवार के दिन यहां पर जाएं, क्योंकि इस दिन यहां पास बहुत ही अच्छा सामान मिलता है. दुकान के आगे भी सामान लगाया जाता है और बेचा जाता है. अगर आप इस दिन जाएंगे तो यकीनन आपके पैसे बच जाएंगे. बाकी आप हर दिन यहां पर जा सकते हैं. 

---विज्ञापन---

इन मार्केट्स को भी कर सकते हैं एक्सप्लोर

अगर आप 500 के बजट में क्रिसमस और न्यू ईयर का स्टॉक खरीदना चाहते हैं तो आप बजट फ्रेंडली मार्केट्स जैसे- जनपथ, कमला नगर, सदर मार्केट या सरोजनी मार्केट को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां पर आपको हर तरह का सामान बहुत ही आसानी से मिल जाएगा. बस आपको थोड़ा घूमना होगा. 

इसे भी पढ़ें- New Year Gift Ideas: न्यू ईयर के मौके पर ऑफिस वाले क्रश को दें ये सीक्रेट गिफ्ट्स, मेल हो या फीमेल सबको आएंगे बहुत पसंद

---विज्ञापन---

First published on: Dec 18, 2025 04:43 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola