जींस की नई पैंट हो गई है टाइट? फेंकने के बजाय इन 3 ट्रिक से करें ढीली, टेलर के पास जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

How to Loose Pants From Waist: कई बार हमारी फेवरेट जींस टाइट या छोटी हो जाती है. छोटी जींस तो नहीं, लेकिन टाइट जींस को आसानी से ढीला किया जा सकता है. आपको इसके लिए सुई-धागे और कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी. लेकिन, इन चीजों का इस्तेमाल कैसे करना है? आइए इस लेख में जानते हैं.

Loose Pants From Waist

इसके लिए सुई-धागे और कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी- Image Credit- News24

Loose Pants Without Sewing: जींस हमेशा हमारे वार्डरोब में रहती है, क्योंकि इसे आसानी से वियर किया जा सकता है. हम इसे कुर्ती या फिर टॉप के साथ आसानी से पहन सकते हैं. इसलिए हम मार्केट से भी अक्सर जींस ही खरीदकर लाते हैं और जब पहनने के लिए निकालते हैं तो हमारी नई और फेवरेट जींस टाइट हो चुकी होती है. कभी पैंट की बेल्ट टाइट (Tight Pant Losing Tips) हो जाती है और कमर पर से नहीं आती. वहीं, कुछ पैंट साइड से टाइट हो जाती हैं. ऐसे में हमारे समझ में नहीं आता कि क्या किया जाए, क्योंकि नए पैंट को फेंक देना ही सिर्फ हल नहीं है. कई बार दिल दुखता है और मन करता है कि बस ये पैंट ठीक हो जाए और हम इसे पहन लें. लेकिन, क्या आपको पता है कि जींस की पैंट को आसानी से ढीला (How Do You Fix Tight Pants) किया जा सकता है? इसके लिए आपको टेलर के पास जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. बस आपको हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा. 

जींस की पैंट को ढीला कैसे करें | How To Loose Tight Pants

कपड़ा लगाएं- आप जींस की पैंट के साइड में कपड़ा लगा सकते हैं. कपड़ा कमर वाले हिस्से में लगाना बेस्ट रहेगा. इसके लिए ऊपर से यानी बेल्ट की तरफ से पैंट को काटना होगा और काला कपड़ा लगाना होगा. कपड़े को सिलाई मशीन या सुई धागे से लगाना बेस्ट रहेगा.  
चैन लगाएं- आप पैंट के साइड में या बीच में चैन लगा सकते हैं. इस ट्रिक से पैंट को बहुत ही ढीला किया जा सकता है. चैन पैरों की तरफ लगाने के लिए आपको जींस को बीच से काटना होगा और सिलाई मशीन की मदद से चैन लगाकर इस्तेमाल करना है. 
डोरी लगाएं- आप डोरी से भी टाइट पैंट को ढीला कर सकते हैं. डोरी से पैंट को नया लुक मिलेगा और ये आसानी से आपको फिट भी हो जाएगी. आप डोरी लगाने के लिए लुप्पी का इस्तेमाल करें, क्योंकि लुप्पी से इसे क्लासी लुक मिलेगा. 
फैब्रिक सॉफ्नर- फैब्रिक सॉफ्नर इस्तेमाल करने से टाइट जींस को ढीला किया जा सकता है. इससे कपड़े की स्ट्रेचिंग होना शुरू हो जाएगी और मुलायम बनकर ये अच्छी तरह से स्ट्रेच हो जाएगा. अगर इसके बाद भी पैंट टाइट हो रही है तो बेहतर है कि आप इसे वियर ना करें.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ