Red Fort: दिल्ली में शाम के वक्त घूमने का अपना ही मजा है. आज तो वैसे ही 15 अगस्त है तो लाल किले के आसपास काफी रौनक रहती है. इसलिए घूमने में अलग ही मजा आता है और शायद ज्यादा लोग पतंगबाजी करने के बाद घूमने जाते ही हैं. अगर आप रेड फोर्ट के आसपास हैं और सोच रहे हैं कि यहां से थोड़ी दूरी पर कहां घूमने जाएं तो आपके पास कई ऑप्शन हैं. लाल किले से करीब 10 किलोमीटर के दायरे में इतिहास, बाजार, खान-पान और रात में जगमगाती दिल्ली का अलग-अलग रंग देखने को मिल सकता है. आप अपने दोस्तों या फिर परिवार के साथ प्लान बना सकते हैं. आइए इस लेख में लाल किले के पास की कुछ जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- हरियाली तीज पर बनाएं घर के आटे से मालपुआ, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भूल जाएंगे
जामा मस्जिद या पुरानी दिल्ली
लाल किले से कुछ ही दूरी पर जामा मस्जिद या पुरानी दिल्ली की मार्केट है. आप यहां पर खाने पीने के लिए जा सकते हैं. यहां का जायका पूरी दिल्ली में मशहूर है और पुरानी दिल्ली की वास्तुकला और बाजार अलग ही एक्सपीरियंस देते हैं. जामा मस्जिद के आसपास मीना बाजार की तरफ भी जा सकते हैं.
चांदनी चौक
अगर आपको भीड़भाड़ वाले बाजार, पुरानी हवेलियां और दिल्ली का पारंपरिक स्वाद पसंद है तो शाम के समय चांदनी चौक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप इन गलियों में साइकिल या बाइक से जा सकते हैं. जामा मस्जिद से चांदनी चौक तक का इलाका पुरानी दिल्ली के कई ऐतिहासिक स्थलों और बाजारों से जुड़ा हुआ है.
इंडिया गेट
अगर आपका मन शाम के बाद खुली जगह में घूमने और रोशनी से जगमगाती दिल्ली देखने का है. तो इंडिया गेट जा सकते हैं. यह लाल किले से लगभग 8 किलोमीटर के आसपास की दूरी पर पड़ता है, रात के समय यह रोशनी से जगमगा उठता है और आसपास के हरे-भरे लॉन शाम की सैर के लिए काफी फेमस हैं.
बंगला साहिब
आप बंगला साहिब एक्सप्लोर कर सकते हैं. यह भी ज्यादा दूर नहीं है और यहां आपके दिमाग को बहुत ही शांत माहौल मिलेगा. आप कुछ देर यहां बैठकर अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं. हालांकि, ज्यादा रात में यह बंद हो जाता है.
इसे भी पढ़ें- कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही रंग में रंगा देश, आज़ादी के जश्न की देखें झलकियां
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
3 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
7 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
8 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
10 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
11 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
14 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines