हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रीलंका में घूमने का है प्लान? माधुरी दीक्षित के बताए ये ट्रैवल टिप्स कर देंगे ट्रिप आसान

Sri Lanka Travel Guide: अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो श्रीलंका घूमने बेस्ट हो सकता है. यहां पर घूमने के लिए माधुरी दीक्षित के टिप्स काम आ सकते हैं. 

विज्ञापन
श्रीलंका घूमने के टिप्स. Image Credit- Freepik

Best Places To Visit Sri Lanka: विदेश घूमने में अलग ही मजा आता है, खासतौर से अगर पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान की जाए. ऐसे में अगर आप किसी खूबसूरत, शांत और नेचुरल जगह की तलाश में हैं तो श्रीलंका आपके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है. हरे-भरे पहाड़, शानदार बीच, प्राचीन मंदिर और स्वादिष्ट खाना इस देश को खास बनाते हैं. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी हाल ही में श्रीलंका घूमने गई थीं और उन्होंने वहां की कई झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. उनकी ट्रैवल वीडियो देखकर यह साफ है कि अगर सही प्लानिंग के साथ श्रीलंका घूमा जाए तो यह ट्रिप और भी यादगार बन सकती है. आइए इस लेख में जानते हैं उनके ट्रैवल टिप्स क्या हैं, जिनकी मदद से ट्रिप आसान बनाई जा सकती है.

इसे भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में बच्चों को खिलाएं लौकी के टेस्टी अप्पे, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेंगे डिमांड 

श्रीलंका घूमने के टिप्स | Madhuri Dixit Sri Lanka Travel Tips

विज्ञापन

नेचर के बीच वक्त बिताएं- यह तो हम सभी जानते हैं कि श्रीलंका अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है. यहां के पहाड़, चाय के बागान और झरने देखने लायक होते हैं. माधुरी दीक्षित ने भी अपने ट्रिप के दौरान हरे-भरे नजारों का खूब आनंद लिया. 

बीच और समुद्री स्थल एक्सप्लोर करें- श्रीलंका के समुद्री तट बहुत ही खूबसूरत और शांत होते हैं. यहां आप बीच पर घूम सकते हैं, सनसेट का लुत्फ उठा सकते हैं या वॉटर एक्टिविटी का मजा भी ले सकते हैं. 

विज्ञापन

लोकल फूड का लुत्फ उठाएं- कोई भी ट्रिप लोकल फूड के बिना अधूरी है. श्रीलंका का खाना भारतीय खाने से थोड़ा मिलता-जुलता होता है, लेकिन इसमें अलग तरह के मसालों और फ्लेवर का इस्तेमाल होता है. इसलिए यहां की लोकल डिशेज जरूर ट्राई करें. 

धार्मिक स्थल एक्सप्लोर करें- श्रीलंका में यही चीजें देखने लायक हैं. आप अपनी ट्रिप को थोड़ा और यादगार बनाएं और धार्मिक स्थलों को एक्सप्लोर करना ना भूलें. यहां कई प्राचीन मंदिर और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं.

विज्ञापन

शॉपिंग करना ना भूलें- कहीं से वापस आने से पहले जरूरी है वहां की फेमस मार्केट के एक्सप्लोर करना. आप श्रीलंका के लोकल मार्केट को घूमने के लिए जा सकते हैं और अपने बजट के हिसाब से खरीदारी करना ना भूलें.

इसे भी पढ़ें- इंडक्शन कुकटॉप हो गया है गंदा तो इस ट्रिक से करें साफ, बिना किसी स्क्रैच के चमक जाएगा स्टोव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola