सिर्फ ₹50,000 में विदेश यात्रा का सपना होगा पूरा, थाईलैंड से लेकर वियतनाम तक, ये 5 देश हैं सबसे सस्ते

क्या आप भी 50 हजार के बजट में विदेश की ट्रिप करना चाहते हैं? आइए आपको 5 सबसे सस्ते देशों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप कम बजट में अच्छी ट्रिप कर सकेंगे.

Cheapest International Flight Tips
1 / 8
50 हजार के बजट में किस देश में घूम सकते हैं.? (Image: AI)

विदेश यात्रा करना हर किसी का सपना होता है, जिसमें दूसरे देश की खूबसूरती देखने को मौका मिलता है, वहां का खानपान और कई मजेदार एक्टिविटी करने का मौका मिलता है. लेकिन बजट कम होने के कारण कहां जाएं, इसका सही प्लान नहीं बन पाता है. इस स्टोरी में हम आपको 5 ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां आप 50 हजार के बजट में घूम सकते हैं.  

विज्ञापन

विदेश यात्रा का बढ़ता ट्रेंड

विदेश यात्रा का बढ़ता ट्रेंड2 / 8

आप गौर करेंगे कि लोगों के बीच घूमने का ट्रेंड बीते कुछ वक्त से काफी बढ़ गया है, खासतौर से विदेश घूमना. अक्सर 4-5 दोस्त मिलकर विदेश घूमने का प्लान बनाते हैं, लेकिन कई लोगों के लिए 50,000 रुपये तक का ही बजट बन पाता है. ऐसे में दुबई, लंदन घूमना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन इतने बजट में आप कई अन्य खूबसूरत देश की ट्रिंप कर सकते हैं, जहां एडवेंचर एक्टिविटी भी काफी सारी होगी.

विज्ञापन

थाईलैंड ट्रिप

थाईलैंड ट्रिप3 / 8

आप 50 हजार के बजट में थाईलैंड की एक अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं. इतने बजट में 5 दिनों की ट्रिप प्लान की जा सकती है, जिसमें 22 से 35 हजार तक फ्लाइट की टिकट का खर्च आएगा. हालांकि, वीजा, पहले से बुक किए गए रूम, स्ट्रीट फूड और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से घूमने पर अच्छा-खासा बचत हो सकता है और तय बजट के अंदर ट्रिप पूरी हो सकती है.

वियतनाम

वियतनाम4 / 8

वियतनाम अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है, जहां घूमने के लिए दूर देशों से लोग आते हैं. यहां की मुद्रा भारतीय रुपये के मुकाबले कमजोर है, जिस कारण आप यहां 50 हजार के बजट में अच्छी ट्रिप पूरी कर सकते हैं. ध्यान रखें कि पीक सीजन में यहां की यात्रा महंगी पड़ सकती है, इसलिए ऑफ सीजन प्लान करें.

विज्ञापन

श्रीलंका

श्रीलंका5 / 8

श्रीलंका भी दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छा देश है. यहां की फ्लाइट टिकट भी सस्ती होगी और भारतीय रुपये के मुकाबले इस देश की मुद्रा कमजोर है. ऐसे में आपको यहां सस्ते होटल, अच्छा खानपान और घूमने लायक कई अच्छी जगह मिल जाएगी. दोस्तों के साथ ट्रिप के लिए यहां का भी प्लान बना सकते हैं.

मलेशिया

मलेशिया6 / 8

मलेशिया भी दुनिया के उन खूबसूरत देशों में से एक है, जहां लोग दोस्तों के साथ घूमने के लिए जाते हैं. अगर आपका बजट 50 हजार रुपये है, तो आप यहां अच्छी ट्रिप कर सकते हैं. फ्लाइट का टिकट, होटल आदि पर होने वाला खर्च आपके बजट को हिलने नहीं देगा.

विज्ञापन

भूटान

भूटान7 / 8

आप दोस्तों के साथ भूटान की ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं. भारत के पड़ोस में मौजूद इस देश में जाने के लिए आपको महंगे फ्लाइट टिकट पर भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा, आप बस, कार से यहां जा सकते हैं. साथ ही, यहां होटल, खाना सब सस्ता है, इसलिए 50 हजार के बजट में आप यहां अच्छे से घूम सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

इन बातों का रखें ध्यान8 / 8

पीक ट्रैवलिंग सीजन में हर देश का फ्लाइट टिकट महंगा होता है और होटल के रेट भी अच्छे खासे बढ़ जाते हैं. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप ऑफ सीजन प्लान बनाएं और वीजा से लेकर होटल बुकिंग और फ्लाइट टिकट पहले ही कर लें, ताकि कम खर्च में ये जरूरी बुकिंग हो सके. इस बात का भी ध्यान रखें कि 50 हजार का बजट प्रति व्यक्ति है, जब आप ग्रुप में जा रहे हैं, तो पैसे बच भी सकते हैं. (Image:Pexels) यह भी पढ़ें: दुबई की 7 दिन की ट्रिप में कितना आएगा खर्च? यहां जानिए दोस्तों के साथ घूमना क्या बहुत महंगा

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन