दुबई की 7 दिन की ट्रिप में कितना आएगा खर्च? यहां जानिए दोस्तों के साथ घूमना क्या बहुत महंगा पड़ेगा

Dubai Budget Trip: क्या आप भी दोस्तों के साथ दुबई घूमना चाहते हैं, आइए जानते हैं 7 दिन की ट्रिप के लिए कितना बजट चाहिए होगा, जिसमें टिकट, वीजा, खानपान, घूमना सब अच्छे से हो जाए.

Dubai Trip Cost From India 7 Days
1 / 8
कितने में घूम सकते हैं दुबई? (Image: AI)

जीवन में एक बार विदेश घूमना हर किसी का सपना होता है, खासतौर पर दोस्तों के साथ अगर ये मौका मिल जाए, तो मजा दोगुना हो जाता है. अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि एक हफ्ते की दुबई ट्रिप करना का बहुत महंगा पड़ सकता है?  

विज्ञापन

दुबई घूमने का ट्रेंड

दुबई घूमने का ट्रेंड2 / 8

आज के वक्त में दुबई अपने टूरिज्म के लिए जाना जाता है, यही वजह है कि भारत से बड़ी संख्या में हर महीने लोग दोस्तों व परिवार के साथ दुबई की 1 हफ्ते की ट्रिप पर जाते हैं. कई लोगों को लगता है कि प्रति व्यक्ति यहां घूमना बहुत महंगा होगा और लाखों खर्च हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है.

विज्ञापन

एडवांस में बुक करें दुबई की ट्रिप

एडवांस में बुक करें दुबई की ट्रिप3 / 8

विदेश यात्रा में सबसे ज्यादा खर्च और सबसे अहम खर्च फ्लाइट की टिकट पर होता है. बेहतर रहेगा कि अगर आप दुबई घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रिप से कम से कम दो महीने पहले ही टिकट बुक कर लें. इस ट्रिक से आप आम दिनों की तुलना में काफी रुपये बचा सकते हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज से दो महीने बाद की दिल्ली से दुबई की राउंड ट्रिप टिकट की कीमत कम से कम 28 से 30 हजार रुपये है.

वीजा और इंश्योरेंस

वीजा और इंश्योरेंस4 / 8

अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ फ्लाइट की टिकट बुक करके आप दुबई घूमन सकते है, तो ऐसा मुमकिन नहीं है. दरअसल, टिकट के साथ-साथ जरूरी है वीजा और इंश्योरेंस भी. दुबई का वीजा पाने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे, जिसकी कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आप वहां किस काम और कितने दिनों के लिए रुकने वाले हैं. आमतौर पर 7 दिनों के लिए वीजा और इंश्योरेंस प्राप्त करने के लिए 7000-9000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

होटल बुकिंग

होटल बुकिंग5 / 8

ट्रिप प्लान करते वक्त बेहतर रहेगा कि आप पहले ही होटल में रूम की बुकिंग कर लें, क्योंकि होटल रूम के रेट ऊपर-नीचे हो सकते हैं. साथ ही ऐसा भी हो सकता है कि अगर बिना बुकिंग के आप किसी होटल में रूम लेने जाए, तो ज्यादा बुकिंग के कारण आपको रूम न मिले और आपको रहने के लिए महंगे होटल में रहना पड़े, इसलिए एडवांस बुकिंग जरूरी है. हिसाब लगाया जाए, तो बजट होटल में 6 रातों के लिए ₹9,000 – ₹11,000 (हॉस्टल या शेयरिंग में) खर्च आ सकता है. हालांकि, ध्यान रखें कि प्राइम जगहों पर होटलों की कीमत ज्यादा हो सकती है.

ट्रांसपोर्ट में खर्च

ट्रांसपोर्ट में खर्च6 / 8

प्राइवेट टैक्सी से घूमने से बेहतर होगा कि आप लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. प्राइवेट टैक्सी से सफर करना काफी महंगा पड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुबई का पब्लिक ट्रांसपोर्ट वास्तव में बहुत सस्ता, आरामदायक और सुरक्षित है, और इसके जरिए आप शहर की लगभग हर मुख्य जगह पर आसानी से जा सकते हैं. इस 7 दिन की यात्रा में आपको कम से कम 2000-25000 रुपये तक खर्च आ सकता है.

विज्ञापन

खाना-पीना और एक्टिविटीज

खाना-पीना और एक्टिविटीज7 / 8

अब आता है आपके ट्रिप के मजेदार स्टेज में, जोकि है वहां का खानपान और मजेदार एक्टिवविटीज. अपने ट्रिप को बजट में रखने लिए बेहतर रहेगा कि आप लोकल रेस्टोरेंट या फिर स्टीट फूड खा सकते हैं. आपको यहां कई भारतीय रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे, जहां कम खर्च में अच्छा खाना मिल जाएगा. इसके अलावा कई जगहों पर जाने के लिए और एक्टिवविटीज करने के लिए आपको कुछ रकम देना पड़ सकता है. हिसाब लगाया जाए, को खाने पीने में कम से कम 7-8 हजार तक का खर्च आ सकता है और एक्टिवविटीज का आनंद उठाने के लिए आपको 4000 से 5000 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है.

कुल कितने का बनेगा सबसे कम का बजट

कुल कितने का बनेगा सबसे कम का बजट8 / 8

इन सभी खर्चों का हिसाब लगाएं, तो फ्लाइट टिकट, वीजा+इंश्योरेंस, खाना-रहना, घूमना और एक्टिविटीज सब मिलाकर कम से कम 65000 से 70000 तक खर्च आ सकता है, हालांकि, दोस्तों के साथ यह खर्च कम भी हो सकता है, क्योंकि फिर खाने आदि में काफी पैसे बच सकते हैं. (Images: BeFunky) यह भी पढ़ें: कितने रुपये में दोस्तों के साथ घूम सकते हैं Thailand? जानिए रहने, खाने और घूमने में अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन