Monsoon One Day Trip: बारिश का मौसम आते ही दिल्ली की भागदौड़ से दूर कहीं घूमने का मन करने लगता है. लेकिन अगर आपके पास सिर्फ एक दिन का समय है और रात तक घर लौटना चाहते हैं तो इसके लिए लंबी छुट्टी लेने की जरूरत नहीं हैं. दिल्ली के आसपास कई ऐसी जगहें हैं, जहां सुबह निकालकर दिनभर घूमने का मजा लिया जा सकता है और शाम तक वापस दिल्ली पहुंचा जा सकता है. खास बात यह है कि मानसून में हरियाली और झीलों का नजारा इन जगहों को और खूबसूरत बना देता है. आप ही इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं, लेकिन बेस्ट होगा कि आप खुद की कार से जाएं.
इसे भी पढ़ें- भिंडी की चिपचिपाहट कैसे करें दूर? सब्जी बनाने से पहले करें ये काम… स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा
दमदमा लेक
यह जगह दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है. इसलिए अगर आप दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते तो दमदमा लेक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह दिल्ली से करीब 55 किलोमीटर दूर है और अरावली की पहाड़ियों के बीच मौजूद है. बारिश के मौसम में आसपास की हरियाली और झील का नजारा काफी खूबसूरत लगता है. यहां बोटिंग, ट्रेकिंग और दूसरी आउटडोर एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है.
सोहना
दिल्ली से करीब 64 किलोमीटर दूर सोहना भी एक दिन की ट्रिप के लिए अच्छा ऑप्शन है. यह अरावली की पहाड़ियों की तलहटी में बसा है. यहां का नजारा बहुत ही अलग है. खूबसूरती को निहारने के साथ यहां पर आपको प्राचीन शिव मंदिर और गर्म पानी के झरने भी देखने को मिलते हैं. मानसून में आसपास का वातावरण खास तौर पर हरा-भरा नजर आता है.
सुल्तानपुर नेशनल पार्क
यह भी दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है. अगर आपको प्रकृति और पक्षियों को देखना पसंद है तो सुल्तानपुर नेशनल पार्क जा सकते हैं. यह दिल्ली के आसपास ही स्थित है और बर्ड वॉचिंग के लिए जाना जाता है. बारिश के बाद आसपास की हरियाली के बीच समय बिताना आपको शहर की भीड़भाड़ से अलग एक्सपीरियंस देता है.
नीमराना
अगर आप एक दिन में थोड़ा इतिहास और शाही माहौल देखना चाहते हैं तो नीमराना का प्लान बना सकते हैं. दिल्ली से इसकी दूरी करीब 120 किलोमीटर के आसपास है. यहां नीमराना फोर्ट पैलेस के अलावा बावड़ी और आसपास के ऐतिहासिक स्थल देखे जा सकते हैं. मानसून में किले और आसपास के नजारों का अलग ही सुंदर नजर आता है.
फरीदाबाद का सूरजकुंड
दिल्ली से ज्यादा दूर गए बिना घूमना चाहते हैं तो सूरजकुंड भी ऑप्शन हो सकता है. यह जगह दिल्ली से करीब 38 किलोमीटर दूर है. यहां सूरजकुंड की झील और आसपास का क्षेत्र देखा जा सकता है. बारिश के मौसम में यहां थोड़ी देर प्रकृति के बीच समय बिताने के लिए जा सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
मानसून में डे-ट्रिप प्लान करते समय मौसम जरूर देख लें. तेज बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से या ट्रैफिक की वजह से वापसी में ज्यादा समय लग सकता है. इसलिए सुबह थोड़ा जल्दी निकलना बेहतर रहेगा. साथ ही छाता या रेनकोट, कपड़े और बाकी सामान भी साथ रखें.
इसे भी पढ़ें- लाल किले के पास शाम को कहां जाएं? 10 किमी के दायरे में हैं ये जगहें… आप भी करें एक्सप्लोर
संबंधित खबरें
बाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 hr agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 hr agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
2 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
3 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
18 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
21 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines