गणेश उत्सव एक ऐसा त्योहार है जिसे पूरे 10 दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है. इस दौरान, देशभर में कई शहरों का अलग ही माहौल होता है और गणेश जी का विसर्जन बहुत ही शानदार तरीके से किया जाता है. कुछ जगहों का गणेश उत्सव बहुत ही खास माना जाता है, जिसकी धूम देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक चलने वाली है. ऐसे में घूमने का प्लान अभी से बनाया जा सकता है. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है. हालांकि, पहले आपको बजट देखना होगा और उत्सव को सेलिब्रेट करना होगा.
इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के स्वागत के लिए घर पर बनाएं मोदक, ये 3 तरह के Modak भोग-प्रसाद के लिए रहेंगे परफेक्ट
दिल्ली का महाराजा पंडाल, दिल्ली
इस फेस्टिवल को और यादगार बनाने के लिए दिल्ली के महाराजा पंडाल घूमने के लिए जाया जा सकता है. यहां पर आप लक्ष्मी नगर लक्ष्मी नगर में स्थित दिल्ली का महाराजा गणेश पंडाल बहुत ही फेमस है. हर साल यहां पर हजारों लोग बप्पा के दर्शन करने के लिए जाते हैं और उत्सव का लुत्फ उठाते हैं. आप भी अपने पूरे परिवार के साथ यहां पर जाने का प्लान बना सकते हैं.
लालबागचा राजा, मुंबई
मुंबई का गणेश उत्सव बहुत ही फेमस है. इस दौरान लोग दूर दूर से आते हैं और गणेश का उत्सव सेलिब्रेट करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस जगह को मन्नतों का राजा भी कहा जाता है. यहां का पंडाल 1934 साल से चलता आ रहा है, लेकिन अब ज्यादा फेमस है. कहा जाता है कि यह पंडाल अपनी भव्यता, लंबे इतिहास और भक्तों की अटूट आस्था के लिए जाना जाता है. आप भी इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
गणेश गल्ली, मुंबई
लालबाग के पास लगाने वाला गणेश उत्सव बहुत ही खास है. फेस्टिवल आते ही डेकोरेशन पर ध्यान दिया जाता है. हजारों भक्त आते हैं और गणेश जी की पूजा करते हैं. विसर्जन की तैयारी करते हैं और लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाते हैं. आप भी इस बार इस जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं. हालांकि, यहां पर घूमने के लिए आपको कम से कम एक हफ्ता चाहिए होगा तो उसी हिसाब से अपना ट्रिप प्लान करें.
खैरताबाद का विशाल उत्सव, हैदराबाद
यहां पर गणेश उत्सव सेलिब्रेट करने की परंपरा साल 1954 में शुरू हुई थी. इसके बाद धीरे-धीरे यह परंपरा बढ़ती गई और फेमस हो गई. अब इस उत्सव का हिस्सा बनने लोग दूर दूर से आते हैं. कहा जाता है कि इसका इतिहास स्वतंत्रता सेनानी एन. शंकरैया से जुड़ा है. यहां पर उन्होंने एक छोटे से एक-फुट की प्रतिमा के साथ इस परंपरा की शुरुआत की थी. आप भी इस जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- चेहरा दिख रहा है मुरझाया हुआ तो खीरे से बनाएं फेस मिस्ट, स्किन को मिलेगी ठंडक और ताजगी
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
11 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
14 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
18 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
21 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines