इस मौसम में ज्यादातर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश या फिर पहाड़ी एरिया को एक्सप्लोर करते हैं. मगर बरसात में कच्चे पहाड़ वाली जगहों पर जाना नुकसानदायक हो सकता है. कई बार रास्ते टूट जाते हैं या पहाड़ों की मिट्टी गिरने लगती है. इसलिए बेहतर होगा कि उन जगहों का चुनाव करें जहां पर हरियाली मौजूद हो और बरसात में ये जगहों और ज्यादा खूबसूरत लगती हैं. इन जगहों में हैदराबाद शामिल है, जहां पर कुछ जगहें ऐसी हैं जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत हैं. उन्हें देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे आप कहीं विदेश घूम रहे हैं. इस बार अगर आपकी छुट्टियां आ रही हैं और आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हैदराबाद की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं, यकीनन आपको बहुत ही अच्छा लगेगा.
इसे भी पढ़ें- Monsoon Travel Tips: बारिश में मसूरी-मनाली के कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान
रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद
हैदराबाद की फेमस रोमोजी फिल्म सिटी को एक्सप्लोर किया जा सकता है. यह जगह बहुत ही खूबसूरत है, जहां पर फिल्मों के लिए कई तरह के सेट बनाए गए हैं. यहां पर आपको विदेशी फिल्मों से सेट भी देखने को मिलेंगे और आप एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मॉर्डन सिटी स्पेस और दूसरी इंटरनेशनल थीम वाली जगहें देखने को मिलेंगी.
- कैसे जाएं- आप हैदराबाद के रेलवे स्टेशन से सीधी यहां की टैक्सी ले सकते हैं. टैक्सी से यह जगह बहुत ही अच्छी लगेगी.
- टिकट प्राइस- यहां पर जाने के लिए आपको टिकट लेना होगा, जिसकी कीमत लगभग 1550 से लेकर 1650 रुपये है. बाकी बच्चों का आपको 1350 रुपये का अलग से टिकट लेना होगा.
- समय- यहां पर जाने का वक्त सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक है.
- किस मौसम में रहेगा बेस्ट- अक्टूबर से लेकर फरवरी के महीने में यहां पर घूमना अच्छा होता है. आप इस दौरान घूमने का प्लान बना सकते हैं.
चारमीनार, हैदराबाद
आप हैदराबाद की फेमस जगह चारमीनार को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यह बहुत लोकप्रिय और फेमस जगह है, जहां पर आप हफ्ते में किसी भी दिन जा सकते हैं. इसकी खूबसूरती देखने लोग दूर-दूर से आते हैं. आप भी अपने पूरे परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.
- कैसे जाएं- यहां पर आप बस हवाई जहाज, ट्रेन, बस या मेट्रो का इस्तेमाल करते आसानी से जा सकते हैं. बाकी हैदराबाद आपको ट्रेन से जाना होगा.
- टिकट प्राइस- यह पर जाने के लिए आपको 25 रुपये देने होंगे, बाकी 300 रुपये विदेशी लोगों के लिए रखे गए हैं.
- समय- यहां पर जाने का वक्त सुबह 9 बजे है और आप 11 बजे तक जा सकते हैं.
- किस मौसम में रहेगा बेस्ट- अक्टूबर से लेकर फरवरी के महीने में यहां पर घूमना अच्छा होता है. आप इस दौरान घूमने का प्लान बना सकते हैं.
स्नो वर्ल्ड, हैदराबाद
यह हैदराबाद का स्नो वर्ल्ड थीम पार्क है जहां पर बहुत ही ज्यादा ठंड रहती है. आप अगर आपने दोस्तों के साथ गए हैं तो इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यह बहुत ही बड़ा है, जिसे घूमने में आपको बहुत ही मजा आएगा.
- कैसे जाएं- यह जगह हैदराबाद के लोअर टैंक बंड रोड की तरफ मौजूद इंदिरा पार्क और हुसैन सागर झील के पास मौजूद है. यहां जाने के लिए टैक्सी जरूर लें.
- टिकट प्राइस- यहां पर जाने के लिए आपको 750 रुपये का टिकट खरीदना होगा, बाकी बच्चे के लिए 600 रुपये देने होंगे.
- समय- यह जगह हर दिन खुली रहती है तो बेस्ट होगा कि आप सुबह 11 बजे से रात 8 बजे के बीच में यहां पर जाएं.
- किस मौसम में रहेगा बेस्ट- यहां पर जाने के लिए आप गर्मियों या फिर बरसात का मौसम सिलेक्ट कर सकते हैं. बाकी सर्दियों में बहुत ही ध्यान से जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- दुबई की 7 दिन की ट्रिप में कितना आएगा खर्च? यहां जानिए दोस्तों के साथ घूमना क्या बहुत महंगा
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
7 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
9 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
10 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
12 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
12 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
12 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
14 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
15 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
17 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines