कई बार महंगा मैनीक्योर, सुंदर नेल पेंट और साफ नाखून होने के बावजूद भी हाथ उतने खूबसूरत नहीं लगते जितना हम चाहते हैं. महिलाएं अक्सर किसी दोस्त का या फिर इंटरनेट पर किसी सेलेब्रिटी का नेल शेप देखकर वैसा ही नेल शेप करा लेती हैं और फिर उनकी उंगलियां और भी छोटी, चौड़ी या फिर जरूरत से ज्यादा लंबी दिखने लगती हैं. इसकी असल वजह हमेशा नेल पेंट का रंग नहीं बल्कि नेल्स की गलत शेप हो सकती है. हर तरह की उंगलियों के हिसाब से अलग तरह की नेल शेप होती है और उसी हिसाब से आपको भी मैनीक्योर करवाना चाहिए. आइए जानते हैं कि आप कैसे अपनी उंगलियों के हिसाब से नेल की शेप चुन सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- स्मोकिंग से काले पड़ गए होंठ? घर की इन चीजों से फिर बनाएं पिंक लिप्स
छोटी और चौड़ी उंगलियां हैं तो कौन-सा शेप रहेगा बेहतर?
- ओवल शेप- ओवल शेप के नेल्स में नेल्स के किनारे गोल होते हैं जिनकी वजह से उंगलियां देखने में बड़ी दिख सकती हैं.
- आल्मंड शेप- अगर आपके नाखून नैचुरली काफी लंबे हैं तो आप बस ऊपर की तरफ से उन्हें पतला आकार देकर आल्मंड यानी बादाम जैसी शेप करके उंगलियों को लंबा दिखा सकती हैं.
- आपकी उंगलियां बहुत छोटी हैं तो नेल्स को चौकोर शेप में रखने से बचिए. चौकोर शेप से उंगलियां भरी हुई और भारी लग सकती हैं.
पतली और लंबी उंगलियों के लिए कौन-सा शेप चुनें?
- चौकोर शेप- अगर आपकी उंगलियां पहले से ही लंबी हैं, तो आप चौकोर शेप के नाखून का चुनाव कर सकती हैं. चौकोर शेप के नेल्स में साफ किनारों की वजह से एक बैलेंस्ड लुक क्रिएट होता है.
- स्क्वोवल शेप- स्क्वोवल शेप के नाखून में चौकोर और गोल शेप दोनों का मिश्रण होता है. यह शेप काफी मिनिमल लुक देती है और डेली में ये काफी कंफर्टेबल रहती है. इसमें किनारे टूटने का भी डर बहुत कम होता है.
- गोल शेप- अगर आप अपनी लंबी उंगलियों को थोड़ी सॉफ्ट और नॉर्मल लुक देना चाहती हैं तो आपके लिए गोल शेप अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
- अगर आपकी उंगलियां लंबी हैं, तो बहुत ज्यादा लंबे नाखून रखने से बचें. ये आपकी उंगलियों को और भी लंबा दिखा सकता है, जो देखने में इतना अच्छा नहीं लगता.
नाखून चौड़े हैं तो ये गलती न करें
अगर आपके नाखून की शेप पहले से ही चौड़ी है तो उन पर बहुत चौड़े या सीधे शेप वाले नाखून न चुनें वरना आपके नाखून और भी चौड़े दिख सकते हैं. चौड़े नाखून के लिए आप ओवल या बादाम शेप चुन सकती हैं. इनमें सारा ध्यान किनारों से ऊपर की तरफ जाता है जिसकी वजह से नाखून देखने में लंबे लगते हैं.
बहुत छोटे या चपटे नाखून हैं तो कौन-सा शेप बनवाएं?
अगर आपके नाखून बहुत छोटे और चपटे से हैं तो उन पर गोल या छोटा स्क्वोवल शेप सबसे ज्यादा अच्छा लगेगा. छोटे नाखून में सही लंबाई और किनारों से हल्की फिनिशिंग नाखूनों को और उभारती है.
नाखून बनवाने से पहले सिर्फ उंगलियां नहीं, ये 3 चीजें भी देखें
सिर्फ अपने हाथों की उंगलियों के आधार पर ही शेप न चुनें बल्कि ये भी देखें कि आपके नाखून चौड़े हैं या फिर लंबे हैं.
अगर आपके नाखून बहुत ही छोटे हैं, तो उन पर हर शेप अच्छा नहीं लगता है इसलिए उन पर सोच-समझकर ही शेप चुनें.
इन सभी चीजों के साथ इस चीज पर भी ध्यान दें कि आपका रोज का काम कैसा है क्योंकि बहुत लंबी और नुकीली शेप रोजमर्रा के काम में परेशानी पैदा कर सकती है.
इसे भी पढ़ें- सिर में जुएं और लीख ने कर दिया परेशान? इन घरेलू नुस्खों से घर पर ऐसे पाएं छुटकारा
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
22 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines