स्मोकिंग से काले पड़ गए होंठ? घर की इन चीजों से फिर बनाएं पिंक लिप्स

स्मोकिंग करने का एक असर होंठ पर भी पड़ता है, आपने गौर किया होगा कि जो लोग ज्यादा स्मोकिंग करते हैं; उनके होंठ काले पड़ जाते हैं. आइए इस स्टोरी में हम आपको बताएं आप कैसे अपने होंठ को साफ कर सकते हैं.

Lighten Dark Lips From Smoking
1 / 7
काले होंठों को कैसे करें साफ?(Image: AI)

स्मोकिंग एक बुरी आदत है, जिसके आदी आज बड़ी संख्या में लोग है. इस आदत से न सिर्फ शरीर में गंभीर बीमारियां जन्म लेने लगती है, बल्कि होंठ भी काले पड़ने लगते हैं. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घरेलू चीजों से अपने होंठ को पहले जैसा बना सकते हैं?  

विज्ञापन

छोड़ने से नहीं छूटती आदत

छोड़ने से नहीं छूटती आदत2 / 7

एक वक्त में स्मोकिंग की आदत व्यक्ति को इतना जकड़ लेती है कि वह अगर इससे छोड़ना चाहे, तो उसके लिए ये सबसे मुश्किल काम बन जाता है. कुछ घंटे सिगरेट न पीने पर अजीब बेचैनी, काम करने में मन नहीं लगना और तेज तलब उठने लगती है, जिसे काबू करना बहुत मुश्किल हो जाता है.

विज्ञापन

सुबह से रात तक स्मोकिंग की आदत

सुबह से रात तक स्मोकिंग की आदत3 / 7

स्मोकिंग से होंठ काले तब जल्दी पड़ने लगते हैं, जब व्यक्ति बहुत ज्यादा उसका आदी हो जाता है. आपने कभी न कभी गौर किया होगा कि सुबह उठते ही लोग सिगरेट पीते हैं, ऑफिस में सिगरेट पीते हैं, दोपहर के खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीते हैं, दोस्तों के साथ शाम की चाय पर सिगरेट पीते हैं और रात में खाना खाने के बाद और सोने से पहले सिगरेट पीते हैं. ऐसी स्थिति में होंठ जल्दी काले पड़ने लगते हैं.

कैसे करें होंठों को साफ?

कैसे करें होंठों को साफ?4 / 7

काल पड़े होंठों को पहले की तरह गुलाबी करने के लिए आपको कोई महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपको बस कॉफी पाउडर और नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी. ये दोनों चीजें नेचुरल स्क्रब की तरह काम कर सकती है और काले होंठों को गुलाबी बना सकती है.

विज्ञापन

क्यों फायदेमंद हो सकता है ये नेचुरल स्क्रेब

क्यों फायदेमंद हो सकता है ये नेचुरल स्क्रेब5 / 7

नारियल का तेल होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज और मुलायम बनाता है, साथ ही रूखापन भी दूर करता है. इन दोनों का मिश्रण होंठों के लिए एक बेहतरीन स्क्रब और मॉइस्चराइजर का काम करता है. यह स्क्रब बनाने के लिए, एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच नारियल का तेल लें

कैसे करें इस स्क्रब का इस्तेमाल

कैसे करें इस स्क्रब का इस्तेमाल6 / 7

इस स्क्रब को इस्तेमाल में लाने के लिए पहले 1-1 चम्मच कॉफी और नारियल तेल लें और दोनों को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें. अब होंठों को गुनगुने पानी से साफ करें और फिर उंगलियों से होंठों पर ये पेस्ट लगाएं. पेस्ट लगाने के बाद 2-3 मिनट तक उसे होंठों पर स्क्रब करें और 5 मिनट तक छोड़ दें और बाद में पानी या नरम कपड़े से साफ कर लें.

विज्ञापन

इन बात को नजरअंदाज न करें

इन बात को नजरअंदाज न करें7 / 7

किसी भी उपाय को अपनाने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर करें और उसके बाद ही लगाएं. साथ ही, इस पेस्ट को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं, ज्यादा इस्तेमाल करना सही नहीं है. यह भी पढ़ें:बार-बार सिगरेट पीने का मन करता है? इन आसान तरीकों से छुड़ाएं स्मोकिंग की बुरी आदत अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन