मैनीक्योर पर पैसे खर्च किए फिर भी हाथ नहीं लग रहे हैं सुंदर? गलती रंग में नहीं, नाखूनों के शेप में हो सकती है

Best Nail Shape For Fingers: महंगा मैनीक्योर कराने के बाद भी अगर हाथों का लुक वैसा नहीं आ रहा जैसा आप चाहती हैं, तो शायद नाखूनों की शेप सही नहीं है. जानिए छोटी, चौड़ी, लंबी या पतली उंगलियों और अलग-अलग नाखूनों के लिए कौन-सी शेप बेहतर लग सकती है.

Best Nail Shape For Fingers

छोटी और चौड़ी उंगलियां हैं तो कौन-सा शेप रहेगा बेहतर? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

कई बार महंगा मैनीक्योर, सुंदर नेल पेंट और साफ नाखून होने के बावजूद भी हाथ उतने खूबसूरत नहीं लगते जितना हम चाहते हैं. महिलाएं अक्सर किसी दोस्त का या फिर इंटरनेट पर किसी सेलेब्रिटी का नेल शेप देखकर वैसा ही नेल शेप करा लेती हैं और फिर उनकी उंगलियां और भी छोटी, चौड़ी या फिर जरूरत से ज्यादा लंबी दिखने लगती हैं. इसकी असल वजह हमेशा नेल पेंट का रंग नहीं बल्कि नेल्स की गलत शेप हो सकती है. हर तरह की उंगलियों के हिसाब से अलग तरह की नेल शेप होती है और उसी हिसाब से आपको भी मैनीक्योर करवाना चाहिए. आइए जानते हैं कि आप कैसे अपनी उंगलियों के हिसाब से नेल की शेप चुन सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- स्मोकिंग से काले पड़ गए होंठ? घर की इन चीजों से फिर बनाएं पिंक लिप्स

Advertisment

छोटी और चौड़ी उंगलियां हैं तो कौन-सा शेप रहेगा बेहतर?

  • ओवल शेप- ओवल शेप के नेल्स में नेल्स के किनारे गोल होते हैं जिनकी वजह से उंगलियां देखने में बड़ी दिख सकती हैं.
  • आल्मंड शेप- अगर आपके नाखून नैचुरली काफी लंबे हैं तो आप बस ऊपर की तरफ से उन्हें पतला आकार देकर आल्मंड यानी बादाम जैसी शेप करके उंगलियों को लंबा दिखा सकती हैं.
  • आपकी उंगलियां बहुत छोटी हैं तो नेल्स को चौकोर शेप में रखने से बचिए. चौकोर शेप से उंगलियां भरी हुई और भारी लग सकती हैं.

पतली और लंबी उंगलियों के लिए कौन-सा शेप चुनें?

  • चौकोर शेप- अगर आपकी उंगलियां पहले से ही लंबी हैं, तो आप चौकोर शेप के नाखून का चुनाव कर सकती हैं. चौकोर शेप के नेल्स में साफ किनारों की वजह से एक बैलेंस्ड लुक क्रिएट होता है.
  • स्क्वोवल शेप- स्क्वोवल शेप के नाखून में चौकोर और गोल शेप दोनों का मिश्रण होता है. यह शेप काफी मिनिमल लुक देती है और डेली में ये काफी कंफर्टेबल रहती है. इसमें किनारे टूटने का भी डर बहुत कम होता है.
  • गोल शेप- अगर आप अपनी लंबी उंगलियों को थोड़ी सॉफ्ट और नॉर्मल लुक देना चाहती हैं तो आपके लिए गोल शेप अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
  • अगर आपकी उंगलियां लंबी हैं, तो बहुत ज्यादा लंबे नाखून रखने से बचें. ये आपकी उंगलियों को और भी लंबा दिखा सकता है, जो देखने में इतना अच्छा नहीं लगता.

नाखून चौड़े हैं तो ये गलती न करें

अगर आपके नाखून की शेप पहले से ही चौड़ी है तो उन पर बहुत चौड़े या सीधे शेप वाले नाखून न चुनें वरना आपके नाखून और भी चौड़े दिख सकते हैं. चौड़े नाखून के लिए आप ओवल या बादाम शेप चुन सकती हैं. इनमें सारा ध्यान किनारों से ऊपर की तरफ जाता है जिसकी वजह से नाखून देखने में लंबे लगते हैं.

बहुत छोटे या चपटे नाखून हैं तो कौन-सा शेप बनवाएं?

अगर आपके नाखून बहुत छोटे और चपटे से हैं तो उन पर गोल या छोटा स्क्वोवल शेप सबसे ज्यादा अच्छा लगेगा. छोटे नाखून में सही लंबाई और किनारों से हल्की फिनिशिंग नाखूनों को और उभारती है.

नाखून बनवाने से पहले सिर्फ उंगलियां नहीं, ये 3 चीजें भी देखें

सिर्फ अपने हाथों की उंगलियों के आधार पर ही शेप न चुनें बल्कि ये भी देखें कि आपके नाखून चौड़े हैं या फिर लंबे हैं.
अगर आपके नाखून बहुत ही छोटे हैं, तो उन पर हर शेप अच्छा नहीं लगता है इसलिए उन पर सोच-समझकर ही शेप चुनें.
इन सभी चीजों के साथ इस चीज पर भी ध्यान दें कि आपका रोज का काम कैसा है क्योंकि बहुत लंबी और नुकीली शेप रोजमर्रा के काम में परेशानी पैदा कर सकती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ