Ramzan Mein Iftar Karne Ke Liye Kaha Jaye: रमजान का आखिरी अक्षरा चल रहा है और सभी मुसलमान रोजा रख रहे होंगे और अल्लाह की इबादत कर रहे होंगे. रमजान के आखिरी दिनों में कुछ लोग दान देना और मस्जिदों में नमाज अदा करने के साथ साथ इफ्तार ही करना पसंद करते हैं. जैसे-जैसे रमजान अपने आखिरी दिनों की ओर बढ़ता है, वैसे-वैसे लोग ज्यादा से ज्यादा इबादत करने और खास जगहों पर जाकर जियारत करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में अगर आप भी रमजान 2026 के आखिरी दिनों में किसी खास जगह पर इफ्तार करना चाहते हैं तो भारत की कुछ मशहूर मस्जिदें ऐसी हैं जहां पर आप अपने परिवार के रोजा खोलने का प्लान बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- गर्मी का बढ़ता कहर आपकी स्किन पर न पड़े भारी, अभी जानिए बचाव के असरदार उपाय, वरना होना पड़ेगा परेशान
जामा मस्जिद, दिल्ली
दिल्ली की जामा मस्जिद में इफ्तारी करने का अपना अलग मजा है. यहां पर रोजा खोलने दूर दूर से आते हैं, क्योंकि यह भारत की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक मस्जिदों में से एक है. रमजान के महीने में यहां का माहौल बेहद खास हो जाता है. इफ्तार के वक्त मस्जिद के बाहर और अंदर लोगों की बड़ी भीड़ भी रहती है. इफ्तारी के बाद आप आसपास की गलियों में लजीज व्यंजन का भी लुत्फ उठा सकते हैं.
हाजी अली दरगाह, मुंबई
अगर आप मुंबई रहते हैं तो इफ्तार करने के लिए यह जगह एकदम बेस्ट है. मुंबई में समुद्र के बीच स्थित हाजी अली दरगाह पर इफ्तार करना, नमाज पढ़ना और जियारत करना यकीनन सुकून देने वाला होगा. कई लोग खजूर और पानी से रोजा खोलते हैं और उसके बाद दरगाह में जियारत करते हैं. समुद्र के बीच बनी इस दरगाह में इफ्तार करना एक अलग ही एक्सपीरियंस देता है.
मक्का मस्जिद, हैदराबाद
हैदराबाद की मशहूर मक्का मस्जिद में भी रमजान के आखिरी दिनों का लुत्फ उठाया जा सकता है. रमजान के महीने में यहां की रौनक दोगुनी बढ़ जाती है. वैसे ही यह मस्जिद अपनी भव्यता और इतिहास के लिए जानी जाती है. मस्जिद के आसपास के इलाके में भी कई तरह के पारंपरिक हैदराबादी पकवान मिलते हैं. अगर आप चाहें तो इफ्तार के बाद जियारत भी कर सकते हैं.
ताज-उल-मसाजिद, भोपाल
भोपाल की ताज-उल-मसाजिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है. रमजान के महीने में यहां इफ्तार का खास इंतजाम किया जाता है. यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग रोजा खोलने के लिए आते हैं. मस्जिद का शांत और रूहानी माहौल इबादत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इफ्तार के बाद लोग नमाज पढ़ते हैं और मस्जिद में जियारत भी करते हैं.
इसे भी पढ़ें- ईद का सूट टेलर के पास देने से पहले यहां देख लें लेटेस्ट स्लीव्स डिजाइन, मिलेगा क्लासी लुक
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
7 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
7 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
11 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
11 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
12 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
14 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
14 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
16 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines