नवरात्रि का त्योहार आते ही घर में पूजा-पाठ और नए कपड़ों की शॉपिंग आदि की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. खासकर महिलाओं के लिए नवरात्रि के नौ दिन अलग-अलग ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने का उत्साह कुछ अलग ही होता है. अगर आप भी इस नवरात्रि गरबा या डांडिया नाइट के लिए चनिया-चोली, लहंगा या ट्रेडिशनल साड़ी खरीदने की सोच रही हैं तो दिल्ली में शॉपिंग के कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. दिल्ली के कई बाजारों में आपको चनिया-चोली, लहंगा, साड़ी, कुर्ती, ज्वेलरी, जूती और ऑक्सीडाइज्ड एक्सेसरीज तक आसानी से मिल जाएंगी. खास बात यह है कि अलग-अलग बजट के हिसाब से भी यहां काफी ऑप्शन मिलते हैं.
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में गरबा-डांडिया खेलने जा रही हैं तो सेलेब्स के इन 5 लुक्स को कर सकती हैं रिक्रिएट, लगेंगी बेहद स्टाइलिश
सीलमपुर मार्केट
नवरात्रि की शॉपिंग के लिए सीलमपुर मार्केट एक अच्छा ऑप्शन है. यहां आपको ट्रेडिशनल कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और फुटवियर तक कई तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे. अगर आप गरबा नाइट के लिए मिरर वर्क चनिया-चोली, एंब्रॉयडर्ड लहंगा या कलरफुल दुपट्टा ढूंढ रही हैं तो इस मार्केट में कई डिजाइन देख सकती हैं. यहां ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ मैचिंग जूती, बैग और एक्सेसरीज भी मिल जाती हैं.
चांदनी चौक मार्केट
अगर आप नवरात्रि के लिए थोड़ा हैवी और रॉयल ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो किनारी बाजार और चांदनी चौक की दूसरी कपड़ों वाली गलियां आपके लिए अच्छी जगह हो सकती हैं. यहां आपको लहंगा, साड़ी, दुपट्टे, बॉर्डर, गोटा-पट्टी और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के कई ऑप्शन मिल सकते हैं. खासकर अगर आप अपने पुराने लहंगे या साड़ी को नया लुक देना चाहती हैं तो यहां से बॉर्डर, लेस और जरूरत का सामान भी खरीदा जा सकता है.
सरोजिनी नगर मार्केट
अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप ट्रेंडी नवरात्रि आउटफिट तलाश रही हैं तो सरोजिनी नगर मार्केट को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें. सरोजिनी नगर बजट शॉपिंग के लिए काफी मशहूर है. यहां आपको स्कर्ट, क्रॉप टॉप, कुर्ती, जैकेट, दुपट्टे और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के ऑप्शन मिल सकते हैं. गरबा के लिए आप यहां से अलग-अलग कपड़ों को मिक्स एंड मैच करके अपना लुक भी तैयार कर सकती हैं.
जनपथ मार्केट
अगर आपको नवरात्रि के लिए थोड़ा बोहो और यूनिक लुक पसंद है तो जनपथ मार्केट आपके लिए सही जगह हो सकती है. जनपथ का गुजराती मार्केट खासतौर पर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, बोहो नेकलेस, झुमके, बैग और ट्रेडिशनल एक्सेसरीज के लिए जाना जाता है. यहां से आप सिंपल कुर्ती या साड़ी के साथ पहनने के लिए स्टेटमेंट ज्वेलरी खरीद सकती हैं. अगर आपका आउटफिट सिंपल है तो हैवी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और कलरफुल एक्सेसरीज की मदद से उसे नवरात्रि-रेडी लुक दिया जा सकता है.
करोल बाग मार्केट
नवरात्रि में अगर आप चनिया-चोली के साथ-साथ साड़ी, सूट या एथनिक वियर खरीदना चाहती हैं तो करोल बाग भी एक अच्छा ऑप्शन है. यहां अलग-अलग तरह के ट्रेडिशनल कपड़े और फैशन एक्सेसरीज की दुकानों के ऑप्शन मिलते हैं. आप यहां से फेस्टिव सीजन के लिए साड़ी, लहंगा या एथनिक सूट खरीद सकती हैं. नवरात्रि शॉपिंग के लिए करोल बाग को दिल्ली के लोकप्रिय बाजारों में शामिल किया जाता है.
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि और गरबा की शॉपिंग के लिए दिल्ली की ये 4 मार्केट्स हैं सबसे सस्ती और बेस्ट
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
12 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
15 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
19 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
20 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
22 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines